समाचार

जैन समाज ने साधु संतों की रक्षा के लिए प्रशासन से सुरक्षा मांगी : राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बने एवं आर्यिका माताजी दुर्घटना की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच हो


सकल जैन समाज सनावद द्वारा सोमवार प्रातः श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर से मौन रैली निकाली गई। स्थानीय पुलिस थाने में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। जैन समाज के साधु संतों की पद विहार करने पर शासन सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। सकल जैन समाज सनावद द्वारा सोमवार प्रातः श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर से मौन रैली निकाली गई। स्थानीय पुलिस थाने में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। जैन समाज के साधु संतों की पद विहार करने पर शासन सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन सुनील के जैन ने किया। समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति एवं आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच की माँग की गई।

साथ ही हाल ही में हृदय विदारक दुर्घटना की और ध्यान आकर्षित कराते हुए बताया कि 20 मई प्रातः 6:30 रीवा में निहार क्रिया से निवृत होने के बाद जब दो माताजी वापस आ रहे थे, तभी एक तेज गति से आती हुई, कार के ड्राइवर ने आर्यिका श्री श्रुतमति माताजी और आर्यिका श्री उपशममति माताजी को जोरदार टक्कर मारकर कुचल दिया और फरार हो गया। इस दुर्घटना में माताजी गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही समय बाद दोनों माताजी का समाधि मरण हो गया। यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना भर नहीं मानी जा सकती। उपलब्ध तथ्यों एवं वीडियो क्लिपों के आधार पर समाज में गहरी आशंका एवं चिंता का वातावरण निर्मित हुआ है। अतः इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जाँच की मांग समस्त सकल जैन समाज ने की।

सरल जटाले ने बताया कि जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे, अहिंसक एवं पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। वे किसी प्रकार की सुविधाओं का उपयोग नहीं करते तथा समाज में शांति, संयम और अहिंसा का संदेश प्रसारित करते हैं। ऐसे संतों के साथ लगातार बढ़ती दुर्घटनाएँ एवं हमले सम्पूर्ण समाज के लिए अत्यन्त चिंताजनक विषय हैं। इस अवसर पर समाज के मुकेश जैन, पवन धनोते, वारिश जैन, सुनील पावणा, सुधीर जैन, हेमंत काका, अक्षय जैन, हर्षित जैन,आशीष झाझरी, हेमचंद पाटोदी, राकेश जैन,पवन गोधा, शैलेश पारेख,शांति लाल जैन, शैलेश लाठीयां, भागचंद जैन, सहित युवा संघ,बहु मंडल, महिला महा समिति ,भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महा सभा के सदस्यों सहित सभी समाजजन उपस्थित थे। सभी का आभार प्रशांत चौधरी ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page