उमंग महिला परिषद द्वारा आयोजित भक्तामर मंडल महाविधान श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन में परिषद की सभी सदस्याओं ने पूर्ण समर्पण एवं भक्तिभाव के साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत से ही वातावरण भक्तिमय बना रहा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। उमंग महिला परिषद द्वारा आयोजित भक्तामर मंडल महाविधान श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन में परिषद की सभी सदस्याओं ने पूर्ण समर्पण एवं भक्तिभाव के साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत से ही वातावरण भक्तिमय बना रहा और सभी सदस्य प्रभु भक्ति में लीन दिखाई दिए। मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन और परिषद की अध्यक्ष रिंकू अजमेरा ने बताया कि भक्तामर मंडल महाविधान का संकल्प परिषद की शपथ विधि के समय लिया गया था, जिसे सभी सदस्यों के सहयोग एवं प्रभु कृपा से साकार रूप दिया गया। आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप देने में पूरी सहयोगी टीम का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान मौसम में असंतुलन के बावजूद सभी सदस्य प्रभु भक्ति में इतने लीन रहे कि उन्हें गर्मी अथवा अन्य असुविधाओं का अनुभव तक नहीं हुआ। परिषद की सदस्याओं ने इसे भक्तामर की महिमा एवं प्रभु भक्ति का प्रभाव बताया।
भक्तामर महा मंडल विधान में झण्डा रोहण कर्ता एवं विशेष अतिथि के रूप में केन्द्रीय कार्याध्यक्ष सरला सामरिया, उपाध्यक्ष प्रभा जैन, भूतपूर्व संभाग अध्यक्ष अनिता जैन, भारतवर्षीय खण्डेलवाल दिगम्बर जैन महासभा एवं सामाजिक संसद की अध्यक्ष साधना दगड़े तथा सचिव संगीता बाकलीवाल उपस्थित रहीं। भक्तामर महा मंडल विधान की निर्णायक गण के रूप में भी सभी अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
विधान सम्पन्न होने के पश्चात उमंग महिला परिषद की ओर से सभी सदस्याओं को प्रभावना वितरित की गई। आयोजन में धार्मिक प्रकोष्ठ की रीना गंगवाल एवं संगीता जैन ने निरंतर सहयोग प्रदान किया। ग्रुप संरक्षक नीता कासलीवाल द्वारा महाअर्घ्य एवं सजे हुए गोलों की विशेष व्यवस्था की गई, वहीं ग्रुप संरक्षक मीना बिलाला ने भक्तामर प्रतियोगिता के पारितोषिक प्रदान कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
परिषद की संस्थापक अध्यक्ष हेमलता गोधा का भी विशेष सहयोग पूरे आयोजन में प्राप्त हुआ। आयोजन को सफल बनाने हेतु संयोजक टीम में रितु बज, शिल्पी छाबड़ा, सोनल पाटोदी, मेघा सोगानी, संध्या लुहाड़िया, नीलू जैन, स्वीटी झांझरी, सुनीता काला एवं शिल्पी पाटनी ने निरंतर सेवाएँ दीं।
कार्यक्रम का संचालन नम्रता अजमेरा ने किया। परिषद की कोषाध्यक्ष साधना अजमेरा ने संपूर्ण कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं एवं पारितोषिक वितरण का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संभाला। वहीं परिषद की सचिव मोनिका कासलीवाल ने द्रव्य सामग्री, प्रभावना, बैठकों एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सह-कोषाध्यक्ष ज्योति गोधा ने सदस्याओं को एकत्रित करने, विधान सामग्री एवं आवागमन की व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में परिषद पदाधिकारियों एवं पूरी बोर्ड कमेटी ने आयोजन के दौरान हुई किसी भी त्रुटि के लिए सभी सदस्याओं से उत्तम क्षमा याचना करते हुए सभी के प्रेम, सहयोग एवं स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया।













Add Comment