समाचार

ऊर्जा संरक्षण को लेकर जागरूक हुईं महिलाएं : वात्सल्य सेवा समिति की कार्यशाला में दिए बचत के संदेश।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान को आगे बढ़ाते हुए वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को अवधपुरी में कम ऊर्जा खपत एवं ऊर्जा बचत विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जी। की यह खबर…


आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान को आगे बढ़ाते हुए वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को अवधपुरी के समृद्धि कोर्ट स्थित समिति सदस्या अलका जैन के आवास पर “कम ऊर्जा खपत एवं ऊर्जा बचत” विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ।कार्यशाला में उपस्थित सदस्याओं ने वर्तमान समय में विश्वभर में बढ़ रहे ऊर्जा संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए ऊर्जा संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया। वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा की अनावश्यक खपत को रोककर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।इस दौरान पेट्रोल-डीजल की बचत हेतु अनावश्यक यात्राओं से बचने, एलपीजी गैस का सीमित उपयोग करने, व्यक्तिगत वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन अपनाने, ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा “वर्क फ्रॉम होम” पद्धति को अधिक से अधिक अपनाने जैसे सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन, मंत्री उपासना जैन, कोषाध्यक्ष रागिनी जैन, प्रतिभा जैन, सुमन जैन, अलका जैन, बबीता जैन, सुनीता जैन, अंजू जैन, रेखा जैन, मानवी जैन, मालती जैन एवं रिंकी जैन सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page