नगर के परदेशीपुरा में 25 और 26 अप्रैल को गुरु मंदिर लोकार्पण एवं चरण स्थापना महामहोत्सव होने जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि धर्म प्रभावना के अनुपम एवं ऐतिहासिक अवसर पर परदेशीपुरा जिन मंदिर में दो दिवसीय भव्यातिभव्य गुरु मंदिर लोकार्पण एवं चरण स्थापना महामहोत्सव’ मनाया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। नगर के परदेशीपुरा में 25 और 26 अप्रैल को गुरु मंदिर लोकार्पण एवं चरण स्थापना महामहोत्सव होने जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि धर्म प्रभावना के अनुपम एवं ऐतिहासिक अवसर पर परदेशीपुरा जिन मंदिर में दो दिवसीय भव्यातिभव्य गुरु मंदिर लोकार्पण एवं चरण स्थापना महामहोत्सव’ मनाया जाएगा। समाज अध्यक्ष अरविंद जैन एवं राजू अलबेला ने बताया कि यह आयोजन आचार्य श्री समयसागर जी के मंगल आशीर्वाद एवं मुनि श्री विमलसागर जी तथा मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में होगा। महोत्सव की सभी मांगलिक क्रिया प्रशांत भैया के निर्देशन में होगी। प्रथम दिवस शनिवार’ को प्रातः 7 बजे से नित्य नियम पूजन श्रीजी अभिषेक, शांतिधारा, एवं गुरु मंदिर लोकार्पण, गुरु विद्यासागर चरण स्थापना, प्रथम चरणाभिषेक, आचार्य श्री जी पूजन, मुनि द्वय के मंगल प्रवचन एवं आहार चर्या संपन्न हुई। सायं 6.30 बजे से आचार्य भक्ति, भव्य मंगल आरती तथा 48 दीपकों से ऋद्धि मंत्रों द्वारा भक्तामर पाठ मुनिद्वय के मुखारविंद से होगा।
द्वितीय दिवस रविवार’ को प्रातः 7बजे से अभिषेक-पूजन और प्रवचन के पश्चात दोपहर 1.30 बजे से आचार्य छत्तीसी महामंडल विधान होगा। सायं 6.30 बजे आचार्य भक्ति एवं मंगल आरती होगी। उपसर्ग विजेता सोशल ग्रुप, त्रिशला महिला मंडल, मुक्ताफलम् बहु मंडल, सकल जैन समाज परदेशीपुरा एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र ने समाज जनों से धर्म लाभ लेने के लिए विनती की है।













Add Comment