महिला महासमिति मध्यांचल की अप्रैल माह की मासिक बैठक हर्षाेल्लास के साथ हुई। इस अवसर पर “गांव की गोरी” प्रतियोगिता एवं बेकिंग व्यंजन प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। महिला महासमिति मध्यांचल की अप्रैल माह की मासिक बैठक हर्षाेल्लास के साथ हुई। इस अवसर पर “गांव की गोरी” प्रतियोगिता एवं बेकिंग व्यंजन प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। दोनों प्रतियोगिताओं का निर्णय महिला महासमिति मध्यांचल की कोषाध्यक्ष ज्योति गोधा, मध्यांचल कार्याध्यक्ष सुनीता जैन एवं महासमिति त्रिशला इकाई की अध्यक्ष वंदना जैन ने निष्पक्ष रूप से किया। प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि
बैठक के दौरान तंबोला, धार्मिक प्रश्नोत्तरी एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ, जिससे पूरे कार्यक्रम में आनंदमय वातावरण बना रहा।
संस्कार, एकता और सशक्त नारी शक्ति का प्रतीक
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सास, बहू और पोती तीन पीढ़ियों का सुंदर संगम देखने को मिला, जो संस्कार, एकता और सशक्त नारी शक्ति का प्रतीक रहा। इस अवसर पर नसिया जैन मंदिर से महिला मंडल की पदाधिकारी बहनों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की विशेष गरिमा उस समय और बढ़ गई जब त्रिशला इकाई टीम ने महिला महासमिति मध्यांचल की कोषाध्यक्ष ज्योति गोधा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मीटिंग आयोजक अनिता जैन, नसिया की बहनों एवं इकाई की सभी सदस्याओं का आभार माना। यह बैठक अनिता जैन के निवास पर हुई। महासमिति त्रिशला इकाई की अध्यक्ष वंदना जैन, सचिव संगीता जैन एवं कोषाध्यक्ष अनिता जैन ने आभार माना।













Add Comment