चांदखेड़ी में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन में महाकोशल-विंध्य रीजन ने 26 अवार्ड जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। सीए मनोज जैन को सर्वश्रेष्ठ रीजन अध्यक्ष और सुनील घिया को सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष सम्मान मिला। पढ़िए नितिन जैन की यह रिपोर्टर….
राजस्थान के जैन अतिशय तीर्थ चांदखेड़ी में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन अत्यंत भव्य और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। देशभर से आए पदाधिकारी और प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
महाकोशल-विंध्य रीजन का शानदार प्रदर्शन अधिवेशन में महाकोशल-विंध्य रीजन ने अपने उत्कृष्ट कार्यों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई और कुल 26 अवार्ड जीतकर परचम लहराया।
मनोज जैन और सुनील घिया को बड़ा सम्मान रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन को “सर्वश्रेष्ठ रीजन अध्यक्ष” और कोषाध्यक्ष सुनील घिया को “सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। यह उपलब्धि वर्ष 2025 में किए गए धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों का परिणाम है।
जबलपुर मेन ग्रुप का दमदार प्रदर्शन जबलपुर मेन ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 अवार्ड अपने नाम किए। इसमें मुल्कराज बादशा को “सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष” का सम्मान मिला, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्क्रैप बुक श्रेणी में द्वितीय स्थान भी प्राप्त किया।
नगर ग्रुप और अन्य उपलब्धियां जबलपुर नगर ग्रुप ने 12 अवार्ड हासिल किए। ग्रुप अध्यक्ष प्रफुल्ल-रीता जैन को श्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान मिला। इसके अलावा मानव सेवा, धार्मिक गतिविधियां, पर्यावरण संरक्षण, मनोरंजन, शिक्षा और चिकित्सा सहयोग जैसे क्षेत्रों में 7 अन्य अवार्ड भी प्राप्त हुए।
संस्कारधानी ग्रुप की सक्रियता सोशल ग्रुप संस्कारधानी ने भी 6 अवार्ड जीतकर अपनी सक्रियता का परिचय दिया। इनमें श्रेष्ठ ग्रुप, श्रेष्ठ अध्यक्ष, धार्मिक गतिविधि, राष्ट्रीय गतिविधि, मनोरंजन गतिविधि और मानव सेवा जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल रहीं।
संपादकीय टीम और मीडिया का सम्मान अधिवेशन की स्मारिका ‘चंद्रोदय घोष’ के उत्कृष्ट और त्रुटिरहित संपादन के लिए प्रधान संपादक प्रशांत जैन सहित टीम—डॉ. यतीश जैन, गोपाल जैन, संजय सम्यक, विकास जैन और अंजुल जैन—को सम्मानित किया गया। वहीं फेडरेशन के मुखपत्र “युग अस्तित्व बोध” के संपादन के लिए डॉ. संजय चंद्रा चौधरी को भी सम्मान मिला।
बैनर और प्रस्तुति में भी अव्वल महाकोशल-विंध्य रीजन को सर्वश्रेष्ठ बैनर प्रस्तुतीकरण का अवार्ड भी प्राप्त हुआ, जिससे रीजन की रचनात्मकता और संगठन क्षमता झलकी।
सेवा और संगठन की मिसाल बना अधिवेशन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन और राष्ट्रीय सहसचिव संजय सम्यक ने बताया कि यह सफलता संगठित प्रयास, सेवा भावना और समर्पण का परिणाम है, जिसने समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया।













Add Comment