समाचार

रामगंजमंडी में आदिनाथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज : पहले दिन पूजन, ध्वजारोहण और आचार्य श्री के प्रवचनों से गूंजा वातावरण


रामगंजमंडी में आदिनाथ मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन विविध धार्मिक अनुष्ठान, ध्वजारोहण और आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर के प्रवचन हुए। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने भी आशीर्वाद लिया। पूरे दिन भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…..


रामगंजमंडी के बाजार नंबर 3 स्थित भगवान आदिनाथ मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव का प्रथम दिन भक्ति और उल्लास के साथ शुरू हुआ। सुबह से ही कुम्भ स्थापना, दीप स्थापना, ज्वारारोपण, नवग्रह, अष्ट मंगल सहित कई पूजन विधिवत सम्पन्न हुए।

दादाबाड़ी की ध्वजा चढ़ी, श्रद्धा उमड़ी

मंदिर परिसर में जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी की वार्षिक ध्वजा भी धूमधाम से चढ़ाई गई। ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य पालेचा परिवार नैनवा वालों को प्राप्त हुआ।

पूर्व विधायक ने लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने पहुंचकर आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संतों की भक्ति ही सच्ची भक्ति है और उनके सानिध्य में ही भगवान के दर्शन होते हैं।

आचार्य श्री के प्रेरक प्रवचन

आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन में निराशा नहीं, बल्कि धैर्य और पुरुषार्थ जरूरी है। उन्होंने करुणा, सेवा और निस्वार्थ भाव को जीवन का आधार बताया।

उन्होंने कहा—भगवान के सामने याचक नहीं, बल्कि सच्चे भक्त बनकर जाओ।

आंख और दर्पण का अनोखा उदाहरण

आचार्य श्री ने आंख और दर्पण का अंतर बताते हुए कहा कि दुनिया को दर्पण की तरह देखो, लेकिन परमात्मा को कैमरे की तरह अपने मन में बसाओ। यही सच्ची भक्ति है।

प्रतिभाओं और सहयोगियों का सम्मान

कार्यक्रम में भजन गायकों और सहयोग देने वाले समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। साथ ही जाजम की बोली का लाभ रांका परिवार ने लिया।

शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर

ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मंगलवार सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड आकर्षण का केंद्र होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page