समाचार

घट यात्रा के साथ निकाली गई शोभायात्रा : भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न


 “जियो और जीने दो” के सूत्र के प्रतिपादक, अहिंसामय विश्वधर्म के प्रवर्तक श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन जैन वीर मंडल के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


कुचामन सिटी। “जियो और जीने दो” के सूत्र के प्रतिपादक, अहिंसामय विश्वधर्म के प्रवर्तक श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन जैन वीर मंडल के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। जन्म कल्याणक के दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः सभी मंदिरों में सुबह 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन संपन्न हुआ। अजमेरी मंदिर के मंत्री मनोज पांड्या एवं सुभाष रावंका ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 8:30 बजे अजमेरी मंदिरजी से घट यात्रा का जुलूस प्रारंभ हुआ, जो नई नसियांजी, महावीर चौक होते हुए ध्वजारोहण के साथ आगे बढ़ा। यह जुलूस बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल, डीडवाना रोड, अहिंसा सर्किल होते हुए महावीर उद्यान पहुंचा, जहां भगवान महावीर का पांडुशिला पर विधिवत कलशाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके पश्चात जुलूस आथूना दरवाजा होते हुए पुनः अजमेरी मंदिरजी पहुंचा। सौभाग्यमल गंगवाल ने बताया कि दोपहर 4 बजे रथ यात्रा पुरानी धान मंडी से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गोल प्याऊ, अंबेडकर सर्किल, जैन भवन होते हुए वापस नागौरी मंदिर पहुंची। रात्रि 7 बजे अजमेरी मंदिर में भगवान महावीर की भव्य आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जन्म कल्याणक के एक दिन पूर्व, 29 मार्च 2026 को सायंकाल 7 बजे अहिंसा सर्किल, डीडवाना रोड पर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात सायं 7:30 बजे श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डीडवाना रोड पर समाज द्वारा धर्म आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महोत्सव के दौरान महावीर इंटरनेशनल, वैश्य महासंगठन, लायंस क्लब फोर्ट, अग्रवाल समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page