वर्तमान शासन नायक देवादिदेव श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी, भिंड द्वारा उत्साहपूर्वक विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…
भिंड। वर्तमान शासन नायक देवादिदेव श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी, भिंड द्वारा उत्साहपूर्वक विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के सचिव अंशुल जैन एवं आयशा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भगवान महावीर का जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
29 मार्च: वृद्धाश्रम में सेवा कार्य
दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे ‘आनंद धाम आश्रम’ (वृद्धाश्रम) में बुजुर्गों के बीच स्वल्पाहार वितरण किया जाएगा। यह सेवा कार्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
30 मार्च: भव्य शोभायात्रा एवं सामूहिक आरती
30 मार्च 2026 (सोमवार) को नगर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के दौरान सदर बाजार में सामूहिक आरती का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के संयोजक संजय-संगीता पवैया, सिद्धार्थ-नेहा पवैया, अमित-ऋतु पवैया, आजर्व-दीपा पवैया एवं सम्यक-दिव्यांशी पवैया हैं।
कीर्ति स्तंभ पर भजन संध्या का आयोजन
30 मार्च की शाम को शहर के प्रमुख स्थल ‘कीर्ति स्तंभ’ मंदिर परिसर में ग्रुप की महिला विंग द्वारा प्रभु गुणगान एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के पुण्यार्जक ऋतु-अमित जैन ‘पवैया’ हैं, जबकि संयोजक के रूप में प्रेक्षा-मुकेश जैन, बरखा-प्रशांत जैन एवं शिवानी-वरुण जैन अपनी सेवाएं देंगे।
अधिकाधिक सहभागिता की अपील
संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन एवं पूनम जैन तथा कोषाध्यक्ष रविंद्र जैन एवं सुधा जैन ने सभी दंपत्ति सदस्यों एवं सकल जैन समाज से विनम्र अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएं।













Add Comment