समाचार

मुख्यमंत्री योगी ने सीए कमलेश जैन को सौंपा प्रोत्साहन चैक : उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे सुरक्षित प्रदेश


वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में उत्तर प्रदेश को सबसे सुरक्षित निवेश स्थल बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में हुए भव्य कार्यक्रम में ‘निवेश मित्र-3.0’ एकल खिड़की प्रणाली (सिंगल विंडो सिस्टम) का शुभारंभ किया। मुरैना/लखनऊ से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना/लखनऊ। वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में उत्तर प्रदेश को सबसे सुरक्षित निवेश स्थल बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में हुए भव्य कार्यक्रम में ‘निवेश मित्र-3.0’ एकल खिड़की प्रणाली (सिंगल विंडो सिस्टम) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने औद्योगिक नीतियों के तहत 45 कंपनियों को 2781 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) वितरित की। लखनऊ स्थित लोक भवन में जैसवाल जैन समाज के गौरव, वरिष्ठ समाजसेवी एवं ‘वरुण बेवरेज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एण्ड चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (इंटरनेशनल) सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को वर्ष 2025-26 के लिए औद्योगिक नीति के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि का चेक मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। गुरुग्राम निवासी सीए कमलेश जैन ने कंपनी के वित्तीय एवं प्रबंधन कार्यों में अपनी कुशल कार्यशैली और योजनाबद्ध दृष्टिकोण से इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी गहरी औद्योगिक समझ के कारण ही वरुण बेवरेज को यह सम्मान प्राप्त हुआ है, जिससे औद्योगिक जगत में उनका नाम प्रमुखता से उभरा है।

500 से अधिक सेवाओं को एक ही मंच पर जोड़ा गया

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में बीते वर्षों में पारदर्शी नीतियों, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और बेहतर आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) के कारण निवेश का वातावरण तैयार हुआ है। ‘निवेश मित्र-3.0’ के माध्यम से 43 से अधिक विभागों की 500 से अधिक सेवाओं को एक ही मंच पर जोड़ा गया है, जिससे उद्योग स्थापना की प्रक्रिया सरल और समयबद्ध होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन निवेश प्रस्तावों से लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आएगा और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि एवं उद्योग जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।सीए कमलेश जैन की इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों एवं इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page