समाचार

मुनिश्री आदित्य सागर जी के सानिध्य में मंत्राक्ष ध्यान शिविर: आत्म-साधना की एक गहन यात्रा 


आधुनिक जीवन की भाग-दौड़ और मानसिक तनाव के बीच स्वयं को पुनः खोजने और आत्मिक शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित नरसिंह वाटिका में एक विशेष मंत्राक्ष ध्यान शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आधुनिक जीवन की भाग-दौड़ और मानसिक तनाव के बीच स्वयं को पुनः खोजने और आत्मिक शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित नरसिंह वाटिका में एक विशेष मंत्राक्ष ध्यान शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के मार्गदर्शन में होने वाला यह त्रि-दिवसीय शिविर 27, 28 और 29 मार्च रविवार तक होगा। प्रतिदिन प्रातः 5-15 से 7-30 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम मंत्र और अक्षरों के मिलन के माध्यम से आत्म-साधना की एक गहन यात्रा है। यह शिविर हर उम्र और हर वर्ग के जिज्ञासुओं के लिए भक्ति और आत्म-बोध का एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। इस शिविर के दौरान विशेष रूप से मंत्र साधना एवं ध्यान के सत्र आयोजित किए जाएंगे, जहाँ सुबह और शाम साधक सामूहिक साधना और मंगलाचरण में सहभागी बनेंगे।

मुनि श्री के नीति प्रवचनों के साथ-साथ श्रुत-समाधान के अंतर्गत जीवन के जटिल से जटिल प्रश्नों का अत्यंत सरल और तार्किक समाधान भी प्रस्तुत किया जाएगा। दद्दू ने कहा कि युवाओं के लिए इस शिविर में विशेष सत्र रखे गए हैं, जो आधुनिक जीवन की चुनौतियों, करियर के दबाव, टूटते रिश्तों और समग्र आत्म – विकास पर केंद्रित होंगे। मुनि श्री के सानिध्य में यह तीन दिन की आध्यात्मिक यात्रा इंदौर वासियों के लिए एक अविस्मरणीय और जीवन-परिवर्तक अनुभव सिद्ध होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page