समाचार

वर्ष 2026 का महावीराचार्य पुरस्कार डॉ. प्रगति को : नियमित पुरस्कार का यह छठा वर्ष


त्रिलोक शोध संस्थान हस्तिनापुर द्वारा स्थापित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ डॉ.अनुपम जैन परिवार द्वारा प्रायोजित महावीराचार्य पुरस्कार मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय इंदौर के गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन को प्रदान किया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। जैन गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए गणिनी प्रमुख आर्यिकारत्न  ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से त्रिलोक शोध संस्थान हस्तिनापुर द्वारा स्थापित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ डॉ.अनुपम जैन परिवार इंदौर द्वारा प्रायोजित इस वर्ष का महावीराचार्य पुरस्कार मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय इंदौर के गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अन्तर्गत शाल,श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं 51 हजार रुपए की सम्मान निधि प्रदान की जाती है।

पुरस्कार समर्पण समारोह 3 अप्रैल को दिगंबर जैन तीर्थ अयोध्या (उप्र )में आर्यिका ज्ञानमती माताजी एवं आर्यिका चंदनामती माताजी के सानिध्य एवं संस्थान के पीठाधीश स्वामी रवीद्रकीर्ति जी के निर्देशन में होगा। समारोह की मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर राजीवकुमार जैन एवं विशिष्ट अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की पूर्व कुलगुरु डॉ.रेणु जैन होंगी। अध्यक्षता करेंगे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर के पूर्व निदेशक एवं आचार्य प्रोफेसर निलेश कुमार जैन। सारस्वत अतिथि यूजीसी एवं बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के निर्देशक आनंद वर्धन शर्मा होंगे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि त्रिलोक शोध संस्थान हस्तिनापुर द्वारा गणित के क्षेत्र में विश्व का यह पहला पुरस्कार है, जो त्रिलोक शोध संस्थान द्वारा वर्ष 2021 में अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में स्थापित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ डॉ.अनुपम जैन द्वारा प्रायोजित है। इस नियमित पुरस्कार का यह छठा वर्ष है। इसके पूर्व पांच गणितज्ञ विद्वानों को महावीराचार्य पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page