समाचार

अभिनंदनोदय तीर्थ में संतशाला का शिलान्यास : विद्यालय को उच्चीकृत कर विभिन्न संकायों के लिए मुनि श्री ने दिया मार्गदर्शन 


अभिनंदनोदय तीर्थ में बुधवार प्रातःकाल मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में संतशाला की आधारशिला रखी गई। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ में बुधवार प्रातःकाल मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में संतशाला की आधारशिला रखी गई। जिसका पुण्यार्जन सेठ शिखरचंद सुरेन्द्र कुमार किसलवास द्वारा किया गया। मंत्रोच्चार के साथ जयकुमार शास्त्री ने मुनि श्री के आशीर्वाद से पूजन के बाद शिलान्यास कराया। इसके पूर्व मुनि श्री ने प्रातःकाल चन्द्रप्रभु जिनालय डोडाघाट के दर्शन किए। इसके बाद सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां विद्यालय परिवार ने मुनि श्री के पाद प्रक्षालन कर आर्शीवाद ग्रहण किया। विद्यालय को उच्चीकृत कर विभिन्न संकायों के लिए मुनि श्री ने मार्गदर्शन किया। मुनि संघ की अगुवाई विनम्र बाल मंच द्वारा दिव्यघोषों के साथ की गई। द्वारे-द्वारे श्रद्धालुओं ने रंगोली सजाई और पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

जिज्ञासा समाधान अभिनंदनोदय तीर्थ में हुआ

नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में मुनि श्री सुधासागर महाराज के मुखारविंद से शांतिधारा का पुण्यार्जन प्रमोद कुमार, गौरव जैन पाय एवं सोमचंद,संजीव कुमार, राजीव जैन लकी परिवार द्वारा किया गया। इस दौरान भगवान बाहुबलि की वेदिका पर अभिषेक शांतिधारा की व्यवस्थाओं के लिए वीरेन्द्र जैन कड़की, प्रमोद जैन गुरसौरा, प्रकाश जैन अनमोल के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। मुनि श्री ने जैन अटामंदिर द्वारा क्रय की गई भूमि का अवलोकन किया और जैन पंचायत की मौजूदगी में भूमि का नामकरण विद्या सुधा वाटिका सर्वसम्मति से हुआ तथा अगामी कार्ययोजना के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस द्वारा किया गया। मुनि श्री सुधासागर महाराज को भक्ति पूर्वक आहारदान का पुण्यार्जन सिंघई शीलचंद राजीव अनौरा परिवार को मिला। सायंकाल जिज्ञासा समाधान अभिनंदनोदय तीर्थ में हुआ। जहां श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान पाया। इसके बाद गुरुभक्ति हुई जिसमें श्रावकों ने सम्मलित होकर आरती की और भक्ति में झूमे।

यह समाज जन मौजूद रहे

इस मौके पर जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत खजुरिया, सीए सौरभ जैन प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, वीरचंद सराफ, प्रमोद जैन पाय, शिक्षक प्रफुल्ल जैन, संजीव जैन लकी, अखिलेश गदयाना, धन्यकुमार जैन एड, प्रधानाचार्य कल्पना जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, सौरभ जैन पीलू, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, संजय रसिया, संजीव सौरया आदि मौजूद रहे।

महावीर जयंती पर रहेगी शराबबंदी 

दिगम्बर जैन महासमिति ललितपुर महरौनी संभाग ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 30 मार्च को महावीर जयंती पर अंडा, मांस, मछली, शराब की बिक्री को प्रतिबंधित किए जाने की मांग की। इस आशय का ज्ञापन देते हुए संभाग के अध्यक्ष महेन्द्र जैन मडवैया एडवोकेट ने बताया कि जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर ऐसी दुकानों पर विक्रय प्रतिबंधित की जाए। इस संबंध में अपर जिला मजिस्टेट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देशित किया है 30 मार्च को महावीर जयंती पर शराब, अंडा, मांस, मछली की बिक्री को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में कार्रवाई करें। ज्ञापन देने वालें में कार्य अध्यक्ष राजकुमार जैन मोदी, महामंत्री ब्रजकिशोर जैन एड, संतोष गोयल, उत्तमचंद जैन, अरूण जैन, संतोष वत्सल, कामरेड जिनेन्द्र जैन, अवनीश बुखारिया, महेश अमरा, अक्षय कुमार जैन आदि प्रमुख रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page