राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नवागांव(गढ़ी) में कक्षा 9, 10 एवं 11 वीं की 50 बेटियों को मासिक धर्म में हाइजिन के संदेश तथा झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो एवं खुलकर बोलो प्रोजेक्ट के तहत 100 सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। गढ़ी परतापुर से पढ़िए, यह खबर…
गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र की ओर से परीक्षा परिणाम की घोषणा के अवसर पर बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नवागांव(गढ़ी) में कक्षा 9, 10 एवं 11 वीं की 50 बेटियों को मासिक धर्म में हाइजिन के संदेश तथा झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो एवं खुलकर बोलो प्रोजेक्ट के तहत 100 सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सलीम खां पठान ने की तथा मुख्य वक्ता एएनएम सोनम बामणिया थी। प्रारंभ में संस्था प्रधान सलीम खां पठान ने अतिथियों का स्वागत किया तथा महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना की। एएनएम सोनम बामणिया ने बेटियों को मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छता के महत्व पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में अजीत कोठिया ने महिला सशक्तिकरण डायरेक्टरेटज़ प्रतिमाह महावीर इंटरनेशनल की ओर से निःशुल्क बेबी किट वितरण, सेनेटरी नेपकिन वितरण कार्यक्रम, जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरण और ई-चौपाल संबंधी सूचनाओं को साझा किया। संचालन वर्षा भट्ट ने किया। आभार शैलेंद्र दवे ने व्यक्त किया।













Add Comment