समाचार

श्री महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव सब मिलकर मनाएं : 100 साल पुरानी पारंपरिक रथयात्रा में श्रम होने का आह्वान


वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर जन्मकल्याणक के इस पावन पुनीत पर्व पर मां अहिल्या की नगरी इंदौर नगर दिगंबर जैन समाज की गौरवशाली परंपरा विगत सौ वर्षों से निरंतर चली आ रही है। इंदौर से पढिए, यह खबर…


इंदौर। वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर जन्मकल्याणक के इस पावन पुनीत पर्व पर मां अहिल्या की नगरी इंदौर नगर दिगंबर जैन समाज की गौरवशाली परंपरा विगत सौ वर्षों से निरंतर चली आ रही है। इसके अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध भव्य स्वर्ण रथयात्रा का प्रतिवर्ष आयोजन किया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण दिव्य रथ पर भगवान महावीर स्वामी विराजमान होकर नगर में मंगलमय भ्रमण करेंगे, जो हम सभी के लिए गर्व एवं श्रद्धा का विषय है। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने समाज जन से आह्वान करते हुए कहा कि आप भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर विशाल स्वर्ण रथ यात्रा में शामिल हों कर अपने जीवन को धन्य करें। पुनः आग्रह किया आप सब यात्रा को इधर उधर खड़े न होकर निहारें बल्कि आप यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान महावीर स्वामी के संदेश को जियो और जीने दो को आत्मसात करें।

धर्मप्रेमी बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि इस पावन शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म की प्रभावना को बढ़ाएं एवं इस पुण्य अवसर का धर्म लाभ प्राप्त करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page