डूंगरपुर जिला कलेक्टर ने एसपी को पत्र लिख कर चिह्नित किए गए 9 मार्ग के विभिन्न गांवों से जैन संत का विहार होता है। चातुर्मास के दौरान विभिन्न गांवों में इसी मार्ग से मंगल प्रवेश व विहार होता है। गौरतलब है कि जैन संतों की सुरक्षा को लेकर सरकार स्तर से निर्देश जारी होकर सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
डूंगरपुर। जैन साधु-संतों और साध्वियों का एक शहर से दूसरे में विहार करने का सिलसिला रहता है। अपनी यात्रा वे पैदल नंगे पांव चलकर पूरी करते हैं। अब जैन संतों को पैदल विहार के दौरान सुरक्षा मिलेगी। डूंगरपुर जिला कलेक्टर ने एसपी को पत्र लिख कर चिह्नित किए गए 9 मार्ग के विभिन्न गांवों से जैन संत का विहार होता है। चातुर्मास के दौरान विभिन्न गांवों में इसी मार्ग से मंगल प्रवेश व विहार होता है। गौरतलब है कि जैन संतों की सुरक्षा को लेकर सरकार स्तर से निर्देश जारी होकर सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए है। जिस मार्ग से भी जैन साधु-साध्वी गुजरेंगे वहां आवश्यक सहयोग और सुरक्षा प्रदान की जाए। पिछले दिनों संतों की सुरक्षा के लिए जैन समाज व युवाओं ने अभियान चला कर रविवार के दिन हाईवे व मुख्य मार्ग के ट्रक चालकों को मिठाई बांट कर संतों के गुजरने वाली जगह पर वाहन धीमी गति से चलाने के लिए आग्रह किया है।
इन मार्ग के गांवों से होता है मंगल प्रवेश व विहार
रतनपुर – डूंगरपुर मार्ग पर रतनपुर, बिछीवाड़ा, कनबा, ओड़ा, थाणा गांव, रतनपुर-मोतली मोड मार्ग पर रतनपुर, बिछीवाड़ा, चुण्डावाड़ा, शिशोद मार्ग पर, डूंगरपुर-मोतली मोड़ मार्ग पर रामपुर, देवल गाँव, डूंगरपुर – आसपुर मार्ग पर खेड़ा, दोवड़ा, पुनाली, मोवाई, पूंजपुर, आसपुर, दोवड़ा, पुनाली, मोवाई, पूंजपुर, आसपुर, रायकी, मुंगेड, साबला, निठाउवा मार्ग पर, डूंगरपुर वाया रामगढ़ – आसपुर के फलौज, गणेशपुर, रामगढ़, वाडाकुंडली, अमृतिया, आसपुर, रामा, विजवा माताजी, भबराना मार्ग पर, डूंगरपुर-बांसवाड़ा मार्ग पर हीराता, आंतरी, वरदा, टामटिया, नंदौड़, सागवाड़ा, भीलूडा, पादरडी बडी, सरोदा, पिण्डावल मार्ग पर डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मार्ग पर भण्डारिया, गैंजी, झौथरी, करावाड़ा
धम्बोला, सीमलवाड़ा, पीठ, पुनावाड़ा मार्ग पर, डूंगरपुर – गलियाकोट-ची खली, कुआ मार्ग के पुनर्वास कॉलोनी, सागवाड़ा, चीतरी, गलियाकोट, नादिया, चीखली, कुआ, पीठ, आंतरी, ओबरी, घाटा का गांव मार्ग पर, डूंगरपुर मेवाड़ा मार्ग पर थाणा, गामडी, अहाड़ा, वेड़, मेवाड़ा मार्ग से जैन संत व साध्वियों का मंगल प्रवेश व विहार होता है।
घायल हो गए थे जैन संत
2021 में क्षेत्र के सागवाड़ा गलियाकोट मार्ग पर घोटाद बस स्टैंड के पास जैन संत प्रगल्भ सागर महाराज व उनके सेवादार को क्रेन ने टक्कर मार दी थी। जैन संत को हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई थी। लोगों ने इस घटना पर खासा आक्रोश जताया था।













Add Comment