समाचार

श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजन चांदी के बादाम के रूप में चढ़ाए गए 32 अर्घ्य


श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस कॉलोनी में सोमवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के तीसरे दिन विधान के 32 अर्घ्य चांदी के बादाम के रूप में सभी इन्द्र- इंद्राणियों द्वारा चढ़ाए गए। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस मंगलवार को सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के दिन श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई l शान्तिधारा का सौभाग्य जॉन जैन, अभिषेक जैन परिवार को हुआl विधान की सभी क्रियाएं पंडित राकेश भैया के निर्देशन में हुईं। विधान पूजन में 32 अर्घ्य चांदी के बादाम के रूप में सभी इन्द्र- इंद्राणियों द्वारा चढ़ाए गएl पूजन में सामूहिक रूप से सभी इंद्र-इंद्राणियों ने अर्घ्य चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया l इंद्र और इंद्राणी बने महिला पुरुषों ने श्रीजी के गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर मंदिर मंत्री दीपक जैन,अध्यक्ष राकेश जैन,अर्थमंत्री अजय जैन, मुख्य संयोजक सुबोध पाटनी, सह संयोजक मंजीत जैन अर्थ संयोजक पंकज जैन के साथ रोबी जैन, भूषण जैन, अखिल जैन, राहुल जैन, अनिल पाटनी, विशाल जैन, निधि जैन, राखी जैन, शेल्लु रावका, मोहित रावका, अनिल रपरिया, ललित जैन, विक्रम चंद जैन, दिनेश जैन, विनोद रावका, सुशील जैन पवन जैन, नृपेंद्र छाबड़ा, अजय बैनारा, मनोज जैन चैन वाले, मनोज जैन, एकता, रीना, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज मौजूद था l बुधवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के तहत सुबह अभिषेक एवं विधान एवं शाम को आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page