समाचार

16वां जैनत्व बाल संस्कार आवासीय शिक्षण शिविर शुरू : 350 से अधिक बच्चे कर रहे हैं सहभागिता


जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित 16वां जैनत्व बाल संस्कार आवासीय शिक्षण शिविर रविवार सुबह प्रारंभ हो गया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल परिसर में इस आवासीय शिविर में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 350 से अधिक बालक एवं बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। जबलपुर से पढ़िए, यह खबर…


जबलपुर। जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित 16वां जैनत्व बाल संस्कार आवासीय शिक्षण शिविर रविवार सुबह प्रारंभ हो गया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल परिसर में इस आवासीय शिविर में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 350 से अधिक बालक एवं बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। पिछले 15 वर्षों से प्रदेश में निरंतर चल रहे यह शिविर बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं आध्यात्मिक चेतना के विकास का एक सशक्त माध्यम बन रहे हैं। शिविर का उद्देश्य आधुनिक जीवन शैली के बीच बच्चों को संस्कारों से जोड़ना और उन्हें एक बेहतर नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करना है। शिविर के प्रथम दिन प्रातः जागरण, प्रार्थना, योग एवं जिनेन्द्र अभिषेक-पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात शिक्षण कक्षाओं, सामूहिक गतिविधियों एवं परिचय सत्र रखा गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शिविर के दौरान नियमित दिनचर्या के अंतर्गत अध्ययन, योग, ध्यान, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नैतिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न सत्र किए जाएंगे।

समूह परिचर्चा, निबंध, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिता होगी

शिविर की विशेषता यह है कि इसमें बाल मनोविज्ञान के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जो बच्चों के व्यक्तित्व विकास, व्यवहार एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगी। साथ ही बच्चों के लिए कहानी लेखन, समूह परिचर्चा, निबंध, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं होंगी। जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार यह शिविर बच्चों को सकारात्मक, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण प्रदान करता है, जहां वे न केवल शिक्षा ग्रहण करते हैं, बल्कि जीवनोपयोगी मूल्यों को भी आत्मसात करते हैं। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षण शिविर 10 मई 2026 तक संचालित रहेगा, जिसका समापन विभिन्न प्रस्तुतियों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा। आयोजकों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं संस्कारयुक्त जीवन के लिए ऐसे आयोजनों से अवश्य जुड़ें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page