समाचार

श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजन : संगीतमय स्वरलहरियों के बीच अखरोट श्रीफल के रूप में चढ़ाए गए 1024 अर्घ्य 


श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस कॉलोनी में सोमवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के आठवें दिन विधान के 1024 अर्घ्य श्रीफल के रूप में चढ़ाए गए। पूजन में सामूहिक रूप से सभी इंद्र-इंद्राणियो ने अर्घ्य चढ़ाने का सौभाग्य भी प्राप्त किया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, टीचर्स कॉलोनी में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के आठवें दिन के श्री आदिनाथ भगवान जी का अभिषेक हुआ। आज शांति धारा का सौभाग्य विशाल-दीपक जैन, श्रेयांश सुपार्श्व जैन बाबू लाल सिद्धान्त जैन प्रत परिवार को प्राप्त हुआ l विधान की सभी क्रियाएं पंडित राकेश भैया ने संपन्न करवाईं। विधान में 1024 अर्घ्य श्रीफल के रूप में जयपुर हाउस जैन समाज के द्वारा सामूहिक चढ़ाए गये l

संगीतमय विधान में अजय एंड पार्टी भरतपुर (राजस्थान) और साथी कलाकारों द्वारा संगीतमय पूजन और विधान कराया जा रहा है और वे अपनी मनमोहक आवाज से पूजन और विधान में इन्द्रों और इन्द्रणियों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। पूजन में सामूहिक रूप से सभी इंद्र-इंद्राणियों ने अर्घ्य चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया l

इस मौके पर मंदिर कमेटी के मंदिर मंत्री दीपक जैन,अध्यक्ष राकेश जैन,अर्थमंत्री अजय जैन, मुख्य संयोजक सुबोध पाटनी, सह संयोजक मंजीत जैन अर्थ संयोजक पंकज जैन के साथ ललित जैन, पवन जैन, प्रभा जैन, नृपेंद्र छाबड़ा सरिता, मनोरमा, सुशील, अनूप जैन, शेखर जैन, स्वाति जैन, आशा, रीना मंजीत, मोहित निधि, विकास, आकाश, छवि, भावना, भावना जैन,नरेंद्र जैन एसबीआई, संजय,अशोक उषा, नितिन रंजीता, मीडिया प्रभारी राहुल जैन और सकल जैन समाज आदि ने अर्घ्य चढ़ाकर पुण्य अर्जित किया l सोमवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन किया जाएगाl

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page