समाचार

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ का आयोजन : संगीतमय स्वरलहरियों के साथ हुई पूजा-अर्चना


श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस कॉलोनी में सोमवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के दूसरे दिन विधान के 16 अर्घ्य चांदी के नारियल रूप में सभी इन्द्र- इंद्राणियों द्वारा चढ़ाए गए। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट..


आगरा। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस कॉलोनी में सोमवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के दूसरे दिन विधान के अंतर्गत पंडित राकेश भैया के निर्देशन में भगवान की शांतिधारा, अभिषेक के साथ इंद्र-इंद्राणी सहित विधान के प्रमुख पात्रों द्वारा संगीतमय स्वर लहरियों के साथ पूजा-अर्चना कर विधान के 16 अर्घ्य चांदी के नारियल रूप में सभी इन्द्र- इंद्राणियों द्वारा चढ़ाए गए।

इस मौके पर मन्दिर कमेटी के राकेश जैन, दीपक जैन, अजय जैन, अखिल जैन, अशोक जैन, नितिन जैन, निर्मल जैन, बाबू लाल, मनोज जैन, एकता, सरिता, पूजा, वंदना, राहुल, भूषण, नरेंद्र, शचि, रुचि जैन, नीरज जैन, बॉबी, संजय काला, अमित सेठिया, राजीव प्रकाश, अजय बेनारा, अजित रावका, नानक चंद, नृपेंद्र छाबड़ा, विशाल जैन, दीपा जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन और सकल जैन समाज के लोग मौजूद थे। मंगलवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के तहत सुबह अभिषेक एवं विधान और शाम को आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page