समाचार

राजेंद्र नगर में सम्मेद शिखर जी तीर्थ की भाव वंदना और पूजन किया : प्रश्न मंच में होली त्योहार पर सामाजिक एवं धार्मिक प्रश्न पूछे


 चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर राजेन्द्र नगर में महिला मंडल की ओर सुबह 9बजे सर्व प्रथम सम्मेद शिखर जी तीर्थ की भाव वंदना और पूजन किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर राजेन्द्र नगर में महिला मंडल की ओर सुबह 9बजे सर्व प्रथम सम्मेद शिखर जी तीर्थ की भाव वंदना और पूजन किया। मीना पाटनी और वंदना जैन ने भजनों पर प्रश्नावली की तरह गेम खिलाया। पानी बचाव का संदेश देते हुए राधा कृष्ण तिलक होली का महत्त्व बताया। खो-खो गेम को खिलाते हुए नरक गति स्वर्ग गति के बारे में अभिलाषा सोगानी और रश्मि जैन ने बताया। इसमें प्रथम रही रजनी पाटनी और प्रभा यशलहा प्रीति गांधी ने प्रश्न मंच में होली त्योहार पर सामाजिक एवं धार्मिक प्रश्न पूछे। जिसका पुरस्कार विधि बडजात्या और ज्योति छाबडा को दिया गया। रंगों का सिलसिला चलता रहा। अंत में अंताक्षरी खेली गई। जिसकी निर्णायक श्रुति जैन को बनाया गया। फाल्गुन के गीतों ने अंताक्षरी मे आनंद ला दिया। महिला मंडल की अन्य सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह जानकारी ममता दीपक पाटनी ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page