समाचार

ग्रीष्मकालीन जैन आवासीय धार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन 14 से 19 तक धार्मिक शिक्षा के साथ संस्कारों को करेंगें ग्रहण


जैनाचार्य पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. ‘अणु’ के सुशिष्य धर्मदास गणनायक, आगम विशारद, बुद्धपुत्र प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेन्द्रमुनिजी म.सा. आदि ठाणा – 5 एवं संयम रुचिका पूज्य श्री संयमप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा – 9 के पावन सानिध्य में झाबुआ ज़िलें के पेटलावद शहर में ग्रीष्मकालीन जैन आवासीय धार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।थांदला के 60 बच्चों सहित 400 बच्चों के आने की संभावना है। पढि़ए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट की ……


थांदला। जैनाचार्य पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. ‘अणु’ के सुशिष्य धर्मदास गणनायक, आगम विशारद, बुद्धपुत्र प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेन्द्रमुनिजी म.सा. आदि ठाणा – 5 एवं संयम रुचिका पूज्य श्री संयमप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा – 9 के पावन सानिध्य में झाबुआ ज़िलें के पेटलावद शहर में ग्रीष्मकालीन जैन आवासीय धार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के संयोजक वीरेंद्र मेहता व अर्पित बुरड़ ने बताया कि श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पेटलावद के तत्वावधान में श्री धर्मदास गण परिषद एवं अ.भा. श्री धर्मदास जैन युवा संगठन द्वारा आयोजित शिविर में डूंगर मालवा सहित देशभर के 12 वर्ष से ऊपर के करीब 400 बच्चें 14 मई से 18 मई तक अपने घर परिवार से दूर गुरुभगवंतों के सानिध्य में रहकर धार्मिक ज्ञानार्जन करेंगें। जिसका समापन 19 मई को किया जाएगा।

नही करेंगें पंखा, कूलर एवं एसी का उपयोग 

शिविर के दौरान भीषण गर्मी में भी बच्चें पंखा, कूलर एवं एसी का उपयोग नही करेंगें। वही मोबाइल, टीवी से भी दूर रह कर धार्मिक शिक्षा के साथ संस्कारों को ग्रहण करेंगें। थांदला के श्री महावीर जैन पाठशाला के प्रभारी राजेन्द्र रुनवाल ने बताया कि थांदला से करीब 60 बच्चें, पाठशाला संचालिका साधना रुनवाल एवं प्रिया वोहरा के नेतृत्व में शिविर में शामिल होंगें । 14 मई की सुबह बच्चें थांदला से प्रस्थान करेंगें। थांदला संघ अध्यक्ष भरत भंसाली, सचिव प्रदीप गादिया, प्रवक्ता पवन नाहर, ललित जैन, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि लोढ़ा, सचिव संदीप शाह,महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा घोड़ावत, सचिव गरिमा श्रीमाल, किरण श्रीमाल आदि संघ पदाधिकारियों के साथ पाठशाला संचालिका अनुपमा मंगलेश श्रीमाल, संध्या भंसाली, विनीता श्रीमाल ने पेटलावद में लगने वालें वृहद शिविर के लिए संघ व संगठन को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page