दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की पहल पर अब अपने पारिवारिक आयोजन को भक्ति और सेवा कार्य से जोड़ा जा रहा है। जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ पर मंदिरों में पूजा, श्री भक्तामर पाठ और सेवा कार्यों में युवा रुचि दिखा रहे हैं। ऐसा ही आयोजन बुधवार को हुआ। अंबाह से पढ़िए अजय जैन की खबर…
अंबाह। वर्तमान में जब पारिवारिक कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची आम बात हो गई है। ऐसे में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप परिवार ने एक नई और अनुकरणीय परंपरा की शुरुआत की है। समाज के सदस्य अब अपने पारिवारिक उत्सव वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मदिवस आदि को धर्म और सेवा के साथ जोड़ते हुए श्री भक्तांबर पाठ, दीप अर्चना एवं सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने लगे हैं। यह पहल ग्रुप अध्यक्ष अमित जैन टकसारी एवं कुलदीप जैन महामंत्री के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई है। जिसका उद्देश्य समाज में सादगी, आध्यात्मिकता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। इस पहल के अंतर्गत परेड जैन मंदिरमें दो प्रतिष्ठित जैन दंपतियों मनोज कुमार जैन और बबीता जैन तथा रामप्रकाश जैन तथा लक्ष्मी जैन की वैवाहिक वर्षगांठ पर श्री भक्तामर महापाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्य सपरिवार शामिल हुए और पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान दीप अर्चना और सामूहिक प्रार्थना के साथ वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। संतोष जैन ने बताया कि यह पहल समाज में धार्मिकता के साथ-साथ एकता, सरलता और समर्पण का प्रतीक बन रही है। जिसे समाज के अन्य वर्गों द्वारा भी अपनाए जाने की आवश्यकता है।













Add Comment