समाचार

आचार्य श्री पुलक सागर जी का 53वां अवतरण दिवस 11 मई को : श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र को भेंट किए वाटर कूलर और व्हील चेयर


आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के 53वें अवतरण दिवस के अवसर पर पुलक मंच परिवार, गायत्री नगर ने श्री आदिनाथ जैन रिलीफ ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र में एक वाटर कूलर, एक व्हील चेयर, वाकर भेंट किया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट….


जयपुर। भारत गौरव आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के 53वें अवतरण दिवस के अवसर पर पुलक मंच परिवार, गायत्री नगर ने श्री आदिनाथ जैन रिलीफ ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र में एक वाटर कूलर, एक व्हील चेयर वाकर भेंट किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री अनिल टोंग्या, प्रभारी सुरेश लुहाडिया, प्रदीप बाकलीवाल, डॉ. सुरेश बोहरा के अतिरिक्त पुलक मंच परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, अध्यक्ष मंजू जैन सेवा वाली, अनिल झांझरी कार्याध्यक्ष, महामंत्री रेखा झांझरी, महावीर सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन, अनिता बड़जात्या, अमित काला, निर्मल-उषा सेठी, दौलत-विमला जैन, रमेश काला एवं कार्यक्रम के संयोजक सीमा, अशोक पटौदी, गुड्डी पाटनी, राज लुहाड़िया अन्य सदस्यों के अतिरिक्त जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, जैन मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा एवं उपाध्यक्ष अरुण शाह, संतोष गंगवाल उपस्थित रहे। पुलक मंच परिवार के सदस्यों द्वारा राशन के करीव 40 किट गरीबों को बांटे गए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page