समाचार

श्रीजी की प्रतिमा को किया गया विराजमान : हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ श्री महावीर जिनालय में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव


चंबल की पवित्र धरा पर स्थापित मुरैना रोड चुंगी नाका अंबाह पर बने प्रसिद्ध जैन मंदिर श्री महावीर जिनालय में सोमवार को वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…


अंबाह। चंबल की पवित्र धरा पर स्थापित मुरैना रोड चुंगी नाका अंबाह पर बने प्रसिद्ध जैन मंदिर श्री महावीर जिनालय में सोमवार को वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम प्रातः नित्य पूजन, अभिषेक के साथ प्रारम्भ हुआ। सर्वप्रथम पाण्डुकशिला पर श्रीजी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। तत्पश्चात सभी लोगों ने बारी- बारी से मूलवेदी में अभिषेक तथा शांतिधारा कर धर्मलाभ लिया। इसके पश्चात ध्वजारोहण, देवआज्ञा लेकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

यागमण्डल विधान भी हुआ

वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में दोपहर यागमण्डल विधान में श्रावक- श्राविकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विधान के पश्चात वेदी शुद्धि कार्यक्रम में पंडित मुकेश जैन शास्त्री द्वारा नवनिर्मित वेदी को शुद्ध जल से शुद्ध किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच सभी प्राचीन एवं नवीन जिनप्रतिमाओ का अभिषेक कर वेदी पर विराजमान किया गया।

नवग्रह पूजन एवं महायज्ञ भी हुआ

सभी जिनप्रतिमाओं को वेदी पर विराजमान कर सभी श्रावकगण नवग्रह विधान में सम्मिलित हुये तथा विधान के पश्चात महायज्ञ कर अपने पापों की निर्जरा करते हुए अरिहंत प्रभु से मोक्ष की कामना की। संध्या काल में प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page