समाचार

नवनिर्मित वेदी : आदिनाथ जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 22 से 24 फरवरी तक


दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय की नवनिर्मित वेदी का प्रतिष्ठा महोत्सव मुनिश्री सिद्धांत सागर जी महाराज के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी सुनील भैया एवं पंडित किशोर के निर्देशन में 22 फरवरी से 24 फरवरी तक होगा। राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। अजनोद तहसील सांवेर में दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय की नवनिर्मित वेदी का प्रतिष्ठा महोत्सव मुनिश्री सिद्धांत सागर जी महाराज के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी सुनील भैया एवं पंडित किशोर के निर्देशन में 22 फरवरी से 24 फरवरी तक होगा। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बीड़ी उद्योगपति एवं समाजसेवी आजाद कुमार जैन एवं मुकेश पाटोदी होंगे। तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के इंद्र-इंद्राणी प्रोफेसर शांतिलाल एवं स्वर्णलता बड़जात्या होंगे।

जिनालय के निर्माण के लिए भूमि शांतिलाल भागचंद सेठी परिवार अजनोद द्वारा प्रदान की गई है एवं जिनालय शिखर का निर्माण शिखर चंद आगरा वालों के द्वारा किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ 22 फरवरी को प्रातः7 बजे घट यात्रा, जुलूस, ध्वजारोहण एवं मुनि श्री के प्रवचन से होगा। 23 फरवरी को सुबह नित्य नियम अभिषेक, पूजन एवं शांति धारा और याग मंडल विधान व वेदी शुद्धि होगी। महोत्सव के अंतिम दिन 24 फरवरी को प्रातः 7:30 बजे नूतन वेदी में मूलनायक तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान होगी। इसके पश्चात हवन, मुनि श्री के प्रवचन एवं महामस्तकाभिषेक होगा। प्रतिदिन संध्या आरती, रात्रि में शास्त्र प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page