समाचार

वात्सल्य वारिधि वर्धमान चातुर्मास समिति गठित: अध्यक्ष भागचंद फुलेता, कार्यक्रम संयोजक कमल आंडरा बने


आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के चातुर्मास को लेकर श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज में साधारण मीटिंग हुई। दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज में प्रबंध कमेटी की देखरेख में चातुर्मास कार्यकारिणी का गठन किया गया। टोंक से पढ़िए, यह खबर…


टोंक। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के चातुर्मास को लेकर श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज में साधारण मीटिंग हुई। समाज के पवन कंटान और विकास जागीरदार ने बताया कि 28 जून शनिवार को दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज में प्रबंध कमेटी की देखरेख में चातुर्मास कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कार्यक्रम संयोजक कमल आंडरा, अध्यक्ष भागचंद फूलेता, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मचंद दाखिया, मंत्री राजेश सर्राफ, महामंत्री धर्मेंद्र पासरोटिया, उपाध्यक्ष विमल बरवास और राजेश बोरदा आरटी, कोषाध्यक्ष लालचंद फुलेता, सहकोषाध्यक्ष अनिल आंडरा और अशोक झिराना, सहमंत्री सुरेश मलारना, प्रवक्ता पवन कंटान एवं भोजन व्यवस्था सुरेश संघी को चयन किया गया। इस मौके पर पदमचंद आंडरा, महावीर प्रसाद देवली, नरेंद्र फागी, प्रेमचंद झिराना, नंदलाल संघी, महावीर दाखिया, महावीर पासरोटिया, कमल सर्राफ, नीटू छामुनिया, अंकुर पाटनी, धर्मचंद आंडरा, धर्मचंद पतल दोना, सुनील आंडरा, डप्पू छामुनिया, रमेश काला, अम्मू छामुनिया, अंशुल आरटी, नरेंद्र दाखिया, पुनीत जागीरदार, टोनी आंडरा, राहुल पासरोटिया, गौरव बरवास, मनीष अतार, बिट्टू पासरोटिया, सोनू पासरोटिया, राजेश शिवाड़िया महावीर पासरोटिया, महावीर दाखिया आदि समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर धर्मचंद दाखिया ने प्रबंध कमेटी का आभार जताया और कहा कि यह चातुर्मास ऐतिहासिक और मंगलमय होगा। भागचंद फुलेता वालों ने बताया कि 7 या 8 जुलाई को आचार्य श्री का मंगल प्रवेश टोंक में होनी की संभावना है। आचार्य श्री का अनवरत विहार में 50 लोग प्रतिदिन सम्मिलित हो रहे हैं एवं 9 जुलाई को मंगल कलश स्थापना होने की संभावना है। इसकी तैयारियां जैन नसिया में चल रही हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page