समाचार

कुंडलपुर में मुनि दीक्षा दिवस पर विविध धार्मिक आयोजन : भक्तामर दीप अर्चना में उमड़े श्रद्धालु


सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी का 58वां मुनि दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, आचार्य छत्तीसी विधान, शांति विधान हुआ। कुंडलपुर से राजीव सिंघई की पढ़िए, यह खबर…


कुंडलपुर (दमोह)। सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी का 58वां मुनि दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, आचार्य छत्तीसी विधान, शांति विधान हुआ।प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य सचिन चाइना समित सागर, नरेशचंद्र पंकज पारस नवीन आनंद दिल्ली, केयूर चोटलिया राजेंद्र विनोद राय गुजरात, ताराचंद सत्येंद्र मुहारा (जतारा), नमन प्रशांत प्रमोद भोपाल, तनिष्क संदीप इचलकरंजी, अशोक हर्ष विनायका कोलकाता, संदीप निरंजन मगदुम कोल्हापुर आदि ने प्राप्त किया।

श्रेष्ठी पंकज जैन पारस चैनल दिल्ली ,नवीन गुडगांव,आनंद स्टील सागर, सचिन चाइना सागर ,चंद्रकुमार सराफ अध्यक्ष कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी, इंजी. आरके जैन महामंत्री, ललित सराफ समन्वयक, कस्तूरचंद जैन, पुरुषोत्तम जैन सहित क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी सदस्य, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शाम को भक्तामर दीप अर्चना बड़े बाबा एवं आचार्य श्री की संगीतमय भक्तिपूर्वक महाआरती हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page