समाचार

समाज की बैठक में तैयारियों को दिया गया रूप : उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज ससंघ चार्तुमास के लिए 16 जून को होंगे रवाना


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का वर्षायोग इन दिनों आगरा में कराए जाने की संभावना नजर आ रही है, चूंकि उपाध्यायसंघ फिलहाल आगरा सीमा से लगे फिरोजाबाद में मंगल प्रवास कर रहे हैं, जिसके चलते समाज को भी उपाध्यायश्री से बड़ी उम्मीद है कि वह अपना चातुर्मास आगरा में ही करें। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का वर्षायोग इन दिनों आगरा में कराए जाने की संभावना नजर आ रही है, चूंकि उपाध्यायसंघ फिलहाल आगरा सीमा से लगे फिरोजाबाद में मंगल प्रवास कर रहे हैं, जिसके चलते समाज को भी उपाध्यायश्री से बड़ी उम्मीद है कि वह अपना चातुर्मास आगरा में ही करें। ऐसे में कमला नगर जैन समाज के तत्वावधान में भाव प्रबल दिखाई दे रहे हैं। इसी के चलते ग्रेटर कमला नगर के पांचों मंदिरों की जैन समाज और आगरा दिगम्बर जैन परिषद आगरा के समस्त पदाधिकारी गण, कार्यकारिणी सदस्य, आगरा नगर की समस्त शैलियों के मन्दिर कमेटियों के अध्यक्ष/मन्त्री/ सदस्यगण एवं समस्त युवामन्डल की बैठक सामूहिक रूप से आगरा के कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर के आचार्य संत निलय में 13 जून को आयोजित की गई।

जिसमें तैयारियों को लेकर ये भी तय किया गया है कि यदि उपाध्यायसंघ का कमला नगर जैन समाज को अपनी स्वीकृति देते हैं तो चातुर्मास में व्यवस्थाओं की रुपरेखा किस प्रकार रहेगी। इसी के चलते वर्षायोग समिति का गठन भी कर लिया गया है। प्रदीप जैन पीएनसी

वर्षायोग के गौरवाध्यक्ष बनेंगे। पांचों मन्दिरों के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीगण वर्षायोग के प्रमुख संरक्षकगण रहेंगे। नगर के अन्य विशिष्ट जन रहेंगे वर्षायोग के संरक्षकगण रहेंगे। और यह भी तय किया गया है कि 16 जून को प्रातः 6:00 बजे कमला नगर और आगरा की विभिन्न शैलियों से काफी संख्या में बसें प्रातः 6:00 बजे मैनपुरी के घिरोर के लिए रवाना होंगी, जहां मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के श्रीचरणों में आगरा में चातुर्मास 2024 हेतु श्रीफल भेंटकर निवेदन किया जाएगा। बैठक का मंगलाचरण मुकेश रपरिया,अध्यक्षता जगदीश प्रसाद जैन एव संचालन मनोज जैन बांकलीवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन, प्रदीप जैन पीएनसी, रोहित जैन अहिंसा, यशपाल जैन, शैलेन्द्र जैन,मुख्य संयोजक, मनोज जैन बाकलीवाल, सुशील जैन, मुकेश जैन रपरिया, शुभम जैन, अरुण जैन(छोटू), पवन जैन, सुरेश पांड्या, राजकुमार जैन, गुड्डू, सुनील जैन, मनोज जैन सिंघई, रजत जैन, अनिल रईस, राकेश बजाज, राजू गोधा, अंकुश जैन, अनुज जैन क्रान्ति, अंकेश जैन, अनिल जैन एफसीआई, नरेश लुहाडिया, समकित जैन सहित समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page