समाचार

मुनि श्री ने दिया आशीर्वाद : केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मुनि श्री विनम्र सागर जी से की भेंट


आचार्य श्री विद्यासागर जी के शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज वर्तमान में दिगंबर जैन मंदिर छत्रपति नगर में चातुर्मास हेतु विराजमान है। मुनि स्री के दर्शन हेतु आज केंद्रीय महिला बाल विकास राज्य श्रीमती सावित्री ठाकुर पधारी और मुनि श्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ठाकुर ने मुनि श्री से आचार्य श्री विद्यासागर जी के प्रकल्पों एवं हथकरघा के बारे में विस्तार से चर्चा की। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर जी के शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज वर्तमान में दिगंबर जैन मंदिर छत्रपति नगर में चातुर्मास हेतु विराजमान है। मुनि स्री के दर्शन हेतु आज केंद्रीय महिला बाल विकास राज्य श्रीमती सावित्री ठाकुर पधारी और मुनि श्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ठाकुर ने मुनि श्री से आचार्य श्री विद्यासागर जी के प्रकल्पों एवं हथकरघा के बारे में विस्तार से चर्चा की। मंत्री जी का स्वागत जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष मनोज बाकलीवाल, दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के मंत्री डॉ. जैनेंद्र जैन, कमल अखिलेश सोधिया जैन, शिरीष जैन, मनीष नायक, राजेश जैन दद्दू, राकेश नायक एवं दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्षमुक्ता जैन, साक्षी जैन ने किया।

इस अवसर पर उन्हें स्मृति स्वरूप मंगल कलश एवं आचार्य विद्यासागर जी का साहित्य मुनीश्री ने भेंट किया। मुनिश्री से भेंट के बाद ठाकुर जिनालय ट्रस्ट के कार्य अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र जैन के निवास पर भी जलपान हेतु पधारीं और परिवार के सदस्यों से भेंट की। स्वागत मुक्ता जैन, साक्षी जैन ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page