समाचार

पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का उमरी प्रवेश: भगवान महावीर स्वामी तीर्थस्थली का भव्य शिलान्यास


आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का 25 मुनिराजों के साथ ऊमरी में रविवार को प्रवेश हुआ। नवनिर्मित होने वाले तीर्थधाम श्री दिगंबर जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी बिहार स्थली का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का 25 मुनिराजों के साथ ऊमरी में रविवार को प्रवेश हुआ। 5000 पांच हजार ऊमरी, रूर ग्रामीण यादव समाज बंधुओं सहित नरेंद्र सिंह जी कुशवाह विधायक भिंड, रविसेन जैन, डॉ राधेश्याम, संदीप मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंकी भदौरिया, अशोक जैन तेल वाले, प्रमोद जैन डब्बू, विनोद जैन पन्ना, पार्षदगण यश जैन, राहुल जैन, मनोज जैन पत्रकार, नीरजा-विमल जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित थे। ऊमरी में भव्य तीर्थ शिलान्यास कार्यक्रम में पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी 25 पिच्छीधारी साधुओं के ससंघ सानिध्य में नवनिर्मित होने वाले तीर्थधाम श्री दिगंबर जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी बिहार स्थली का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें भगवान महावीर स्वामी की 31 फिट ऊंची खड़गासन प्रतिमा, 24 फुट की दो प्रतिमायें विराजमान होंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य मंदिर के शिलान्यासकर्ता ऊषा-महेन्द्र जी जैन (गुड़गांव), मुख्य वेदी के शिलान्यासकर्ता ऊमरी के कल्यानचन्द्र गणेशीलाल, भैयालाल जैन परिवार ऊमरी, दूसरी वेदी के शिलान्यासकर्ता गैंदालाल, वीरसेन जैन परिवार ऊमरी तथा तीसरी वेदी के शिलान्यासकर्ता अशोक विमल जैन ऊमरी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page