समाचार

उमंग महिला परिषद की पहली मीटिंग और शपथ विधि संपन्न : कलात्मक और अभिनव कस्टमाइज पुरस्कार प्रदान किए


उमंग महिला परिषद की पहली मीटिंग जाल सभागृह में उत्साह और उल्लास के साथ हुई। कार्यक्रम में परिषद की सभी सम्मानित सदस्याओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाया। संचालन सोनल बकलीवाल ने किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। उमंग महिला परिषद की पहली मीटिंग जाल सभागृह में उत्साह और उल्लास के साथ हुई। कार्यक्रम में परिषद की सभी सम्मानित सदस्याओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाया। संचालन सोनल बकलीवाल ने किया। इसके पश्चात सरिता अजमेरा द्वारा प्रायोजित तंबोला आयोजित किया गया, जिसमें रोहित आर्ट गैलरी से विशेष रूप से तैयार कराए गए आकर्षक, कलात्मक और अभिनव कस्टमाइज पुरस्कार प्रदान किए गए। जिन्हें सभी ने हृदय से सराहा।

कार्यक्रम में स्वागत गीत और मंगलाचरण की प्रस्तुति सारिका गोधा, श्वेता पहाड़िया, सारिका बज और नेहा पाटनी द्वारा की गई। इस अवसर पर सभी अतिथियों का मंचासीन स्वागत किया गया।अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की जनसंपर्क अधिकारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष एवं संस्थापक हेमलता गोधा ने ऊर्जा बचत और गैस प्रबंधन के महत्व पर महिलाओं को उपयोगी सुझाव दिए। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रहित में सभी को संकल्प दिलाया, जिससे महिलाएं जागरूक होकर आगे बढ़ें और दूसरों को भी प्रेरित कर सकें। इसी क्रम में हेमलता गोधा ने अध्यक्षीय पुरस्कार प्रदान किए। जिनमें साधना अजमेरा, रिंकू अजमेरा, सविता बज, नीता कासलीवाल, दीपाली कासलीवाल, मीना बिलाला, शशि जैन, मृदुला जैन, रुचि चोविश्या जैन सहित कुल 26 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष रिंकू अजमेरा, सचिव मोनिका कासलीवाल और कोषाध्यक्ष साधना अजमेरा के साथ ही नवनिर्वाचित बोर्ड मेंबर्स ने सर्वसम्मति से पद की शपथ ली।

साथ ही संभाग अध्यक्ष मुक्ताजी जैन को भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर तीनों शीर्ष पदाधिकारियों ने मंच से उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित किया, सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा जताई तथा महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। यह शपथ विधि समारोह सभी केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें निर्मला जी जैन द्वारा शपथ दिलाई गई तथा मुख्य अतिथि ग्वालियर से पधारी प्रांतीय अध्यक्ष माधवी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्वल्पाहार और स्नेहिल भोज का भी आयोजन किया गया, जिससे सभी सदस्याओं ने आपसी संवाद किया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।

कार्यक्रम की सफलता में बोर्ड मेंबर्स पूजा बाकलीवाल, प्रीति बज, संगीता जैन, दीपाली कासलीवाल, मोनिका काला, निशा कला, शशि जैन, नम्रता अजमेरा, दीप्ति पाटोदी, ज्योति गोधा, नमिता कासलीवाल, रीना गंगवाल, उषा गंगवाल, अनीता सेठी और नेहा पाटनी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सभी वर्तमान पदाधिकारी एवं बोर्ड मेंबर्स उपस्थित रहीं, जिन्होंने मिलकर इस आयोजन को यादगार और प्रेरक बनाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page