समाचार

फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मुनि श्री का आशीर्वाद लिया: पुष्पगिरी तीर्थ में 2 मार्च को होगा आयोजन


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ‘फेडरेशन’ के 29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज से भोपाल में आशीर्वाद लिया गया। आगामी 2 मार्च को होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मुनिश्री ने आशीष दिया। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ‘फेडरेशन’ के 29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज एंव मुनिसंघ से भोपाल में आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आगामी 2 मार्च को होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मुनि प्रमाण सागर जी ने आशीर्वाद प्रदान किया एवं पुष्पगिरी तीर्थ पर राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आयोजन की निश्चित सफलता का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं अधिवेशन प्रभारी देवेंद्र कांसल, अधिवेशन चेयरमैन अश्विन कासलिवाल, अंतिम जैन, प्रशांत चौधरी एवं भोपाल से रिटायर्ड आईएएस राजेश जैन, टीआई राजेंद्र जैन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page