समाचार

विश्व जैन संगठन ने की श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा रूट की घोषणा : दिल्ली से गिरनार तक 25 दिनों में 5100 किमी लंबी होगी यात्रा 


22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के 20 जुलाई को मोक्ष दिवस पर दिल्ली से 25 जून को आरंभ होकर विभिन्न राज्यों के जैन समाज को जोड़ते हुए 19 जुलाई को गिरनार जी पहुंचने वाली श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा के रूट की घोषणा संगठन के दिल्ली कार्यालय में रविवार को वशेष सभा में की गई। नईदिल्ली से पढ़िए, आकाश जैन की यह रिपोर्ट…


नईदिल्ली। 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के 20 जुलाई को मोक्ष दिवस पर दिल्ली से 25 जून को आरंभ होकर विभिन्न राज्यों के जैन समाज को जोड़ते हुए 19 जुलाई को गिरनार जी पहुंचने वाली श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा के रूट की घोषणा संगठन के दिल्ली कार्यालय में रविवार को वशेष सभा में की गई। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने संपूर्ण जैन समाज को जोड़ते हुए गिरनार जी वंदना के निवेदन के लिए दिल्ली से 25 जून को आरंभ होने वाली धर्मयात्रा रूट के प्रथम चरण में 26 जून नोएडा से 50, 28 जून आगरा, 30 जून को नेमीनाथ भगवान जन्म स्थल शौरीपुर बटेश्वर, सिरसा गंज और करहल, 1 जुलाई इटावा, 2 जुलाई भिंड और मुरैना, 3 जुलाई ग्वालियर और शिवपुरी, 4 जुलाई गुना और अशोक नगर, 5 जुलाई ललितपुर, 6 जुलाई गंज बासौदा, 7 जुलाई विदिशा, 8 जुलाई भोपाल, 9 जुलाई इंदौर, 10 जुलाई औरंगाबाद, 11 जुलाई पुणे, 12 जुलाई मुंबई, 15 जुलाई सूरत, 18 जुलाई अहमदाबाद से 19 जुलाई को जूनागढ़ से गिरनार जी में प्रवेश की घोषणा की। ललितपुर निवासी श्री अंचल जैन को धर्म यात्रा कॉ-ऑर्डिनेटर नियुक्त करने की घोषणा की गई।

सुरक्षित वंदना के लिए केंद्र और गुजरात सरकार को दिया आवेदन

संजय जैन ने बताया कि गिरनार जी पर सुरक्षित वंदना के लिए केंद्र सरकार, गुजरात सरकार, पुलिस महानिदेशक और जूनागढ़ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निवेदन पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। संगठन के सम्मानित सदस्य वीरेंद्र जैन (कैथवाड़ा), अनुज जैन, निपुण जैन (लक्ष्मी नगर), अभिषेक जैन पीएनबी और संगठन के नोएडा संयोजक राहुल जैन ने सभी समाज से भगवान नेमिनाथ की जन्मस्थली शौरीपुर बटेश्वर के 30 जून को यात्रा के साथ दर्शन करने और उनके क्षेत्र में यात्रा से जुड़ने तथा सहयोग करने का आह्वान किया। तीर्थ क्षेत्र कमेटी गुजरात अंचल अध्यक्ष पारस बज एवं उनकी टीम द्वारा गिरनार आने वाले सभी श्रद्धालुओं को निवास और भोजन की पूर्ण व्यवस्था करने और ग्लोबल महासभा द्वारा धर्म यात्रा को पूर्ण समर्थन देने की सूचना संजय जैन द्वारा सभा को दी गईं।

निर्विघ्न यात्रा के लिए शांतिधारा-पूजन का संकल्प

तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने सर्वाेदय तीर्थ, धारूहेड़ा में जैन समाज के गिरनार जी की निर्विघ्न वंदना के लिए प्रतिदिन शांतिधारा, पूजन और विधान में प्रार्थना आरंभ करने की घोषणा की। संगठन के विशेष सहयोगी वैशाली से जयकिशन जैन, सनत जैन, प्रवीण जैन, अनुज जैन, मौजपुर से सीए विपुल जैन, उमेश जैन, विश्वास नगर से नीरज जैन ने सभी सहयोगी संस्थाओं का सहयोग लेकर धर्म यात्रा को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए और पूर्ण सहयोग के आश्वासन के साथ सोशल मीडिया में भड़काऊ वीडियो मैसेज पोस्ट न करने का निवेदन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page