समाचार

तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र में सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूर्ण : ससंघ के सानिध्य में श्रावकों ने कोटी शिला पर्वत की वंदना की


तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र पर आर्यिका सुदृढ़मति माताजी, आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी और आर्यिका देवयशमति माताजी ससंघ के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूर्णाहुति की गई।खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


खैरवाड़ा। तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र पर आर्यिका सुदृढ़मति माताजी, आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी और आर्यिका देवयशमति माताजी ससंघ के सानिध्य में सिद्ध चक्र महा मंडल विधान की पूर्णाहुति की गई। हवन दोपहर एक बजे शुरू हुआ। पूर्णाहुति से पहले आदिनाथ पूजा, शांतिनाथ पूजा, संभवनाथ पूजा, तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र पूजा, जिनवाणी पूजा और आचार्य सुनीलसागरजी की पूजा हुई। इसके बाद शांति मंत्रों द्रारा हवन की पूर्णाहुति करवाई गई। इसके बाद श्रीजी को संभवनाथ मंदिर में विराजमान किए। दिगंबर दशा हुमड समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया‌, नरेंद्र पंचोली और कुलदीप शाह ने बताया कि आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ के सानिध्य में श्रावकों के साथ कोटी शिला पर्वत की वंदना हुई। पहाडी पर आर्यिका ससंघ ने सामायिक किया। सामायिक के बाद माताजी ससंघ और श्रावक सभी नीचे आए। विधान की पूर्णाहुति में खैरवाडा़ से काफी साधर्मी बंधु सपरिवार पधार कर हवन का लाभ लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page