समाचार

अभिषेक, शांतिधारा एवं निर्वाण लाडू अर्पण के साथ भक्तिमय आयोजन : भगवान अजितनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया


श्री अजितनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर अभिषेक, शांतिधारा एवं निर्वाण लाडू अर्पण का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। पढ़िए सोनल जैन की विशेष रिपोर्ट…


भिंड। श्री अजितनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर अभिषेक, शांतिधारा एवं निर्वाण लाडू अर्पण का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। यह कार्यक्रम श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, गौरी किनारा में प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पुण्य अर्जित किया।

अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त करने वाले श्रद्धालु

भगवान अजितनाथ के प्रथम कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य श्रीमान राजेश जैन, शुभम एवं विदित अंकित जैन परिवार को प्राप्त हुआ। चार कलशों से अभिषेक करने का सौभाग्य महेंद्र जैन, शैलू जैन (LIC), रूबी जैन, विनोद, आशु, बंटी, दीपु, गोपाल एवं कृष्णा जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

शांतिधारा एवं अन्य धार्मिक क्रियाएं

इसके उपरांत श्रीजी पर शांतिधारा करने का सौभाग्य सुनील कुमार जैन, सौरभ, शुभम, अमर, बाल ब्रह्मचारी अनिकेत भैया जी, अरिहंत, सार्थक जैन (मुंबई), समर्थ जैन (विजयपुरी) परिवार को प्राप्त हुआ। महाआरती का सौभाग्य श्री चंद्रप्रभु युवा समिति, गौरी किनारा (भिंड) को प्राप्त हुआ।

धार्मिक जानकारी एवं आयोजन समिति

कार्यक्रम के संयोजक शैलू जैन (LIC) ने बताया कि श्री 1008 अजितनाथ भगवान का जन्म अयोध्या नगरी में हुआ था तथा उन्होंने तीर्थराज सम्मेद शिखर जी से मोक्ष प्राप्त किया। इस भव्य आयोजन का संचालन चंद्रप्रभु युवा समिति, गौरी किनारा (भिंड) एवं श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजीतनाथ, भिंड द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page