समाचार

अभा पल्लीवाल जैन समाज ने की शोभायात्रा की अगवानी : प्रभातफेरी, कलशाभिषेक, शोभायात्रा में उमड़ा सकल जैन समाज


जैन समाज के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह विभिन्न मन्दिरों में प्रभातफेरी निकाली गई। जो अपने क्षेत्र में घूमकर वापस मन्दिर आई। वहां कलशाभिषेक हुए। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। जैन समाज के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह विभिन्न मन्दिरों में प्रभातफेरी निकाली गई। जो अपने क्षेत्र में घूमकर वापस मन्दिर आई। वहां कलशाभिषेक हुए। श्वेताम्बर समाज का जुलूस महावीर भवन इमली बजार से प्रारंभ होकर दयाल बाग पर समाप्त हुआ। जहां साधुओं के प्रवचन हुए। दिगम्बर जैन समाज का जुलूस सामाजिक संसद के तत्वावधान में कांच मंदिर इतवारिया बाजार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरा। जहां पर विभिन्न संगठनों एवं समाज द्वारा करीब 50-60 मंचों से विभिन्न ग्रुपों एवं समाज के संगठनों का स्वागत किया गया। अभा पल्लीवाल जैन महासभा की इंदौर शाखा द्वारा एक स्वागत मंच हृदय-स्थल राजबाड़ा के पास लगाकर जुलूस में चल रहे ग्रुपों और संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इन्होंने किया पदाधिकारियों का स्वागत

मंच पर इंदौर शाखा के संस्थापक सदस्य सुमत प्रकाश जैन, परामर्शदाता डाॅ.अनुपम जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा जैन, राष्ट्रीय पुर्व महामंत्री राजीव रतन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मधु जैन, पीसी जैन, कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश जैन, शाखा अध्यक्ष राजेंद्र जैन, महामंत्री इंद्रकुमार जैन, प्रचार मंत्री ऋषभ कुमार जैन, कोषाध्यक्ष आरडी जैन कार्यकारिणी के पूर्व मंत्री सुधीर जैन, संगठन मंत्री दिलीप जैन, सुनील सुरेश जैन, सदस्य दीपक जैन, सुनील विजयसेन, मनीष जैन, महिला मंडल मधु जैन, ममता जैन, अनीता जैन, ऊषा, अनुपमा, भावना, सुनीता, मोनिका, निर्मला जैन इत्यादि ने स्वागत में सहयोग किया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वीर प्रभु की भक्ति में जमकर नृत्य किया। अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page