समाचार

ललितपुर के दिव्यांगों के सपनों को लगेंगे 'पंख' : 23 मई को लगेगा विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर


दिव्यांगता अब राह का रोड़ा नहीं बनेगी। अन्नपूर्णा सेवा संघ, ललितपुर और दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था ‘तरूण मित्र परिषद’ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 मई (शनिवार) को एक भव्य दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…


ललितपुर। दिव्यांगता अब राह का रोड़ा नहीं बनेगी। अन्नपूर्णा सेवा संघ, ललितपुर और दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था ‘तरूण मित्र परिषद’ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 मई (शनिवार) को एक भव्य दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा भोजनशाला हॉल में सुबह 9:00 बजे से आयोजित होने वाला यह शिविर दिव्यांगों के जीवन में नई रोशनी लेकर आएगा। परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि यह संस्था का 64वां विराट शिविर है। विशेष बात यह है कि इस पुनीत कार्य में अमेरिका निवासी समीर और शिल्पी सौंधी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। समाजसेवा की यह कड़ियाँ सात समंदर पार से जुड़कर ललितपुर के जरूरतमंदों की मदद करेंगी।

शिविर में यह होगा खास

इस शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।कृत्रिम हाथ और पैर का वितरण,कैलिपर्स व ऑर्थोशूज पोलियोग्रस्त बच्चों के लिए विशेष जूते,श्रवण यंत्र:सुनने की क्षमता खो चुके बुजुर्गों के लिए मशीनें दी जाएगी।

पंजीकरण प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

संस्था के अनुसार 23 मई को आयोजित होने वाले शिविर में विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगों का चयन कर उनके अंगों का नाप लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली स्थित अत्याधुनिक कार्यशाला में इन उपकरणों को तैयार कर 7 जून को ललितपुर में ही वितरित किया जाएगा।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

शिविर का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद दिव्यांगजन समकित जैन और अमित प्रिय जैन से संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए परिषद द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपना आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य है। इस पहल से न केवल दिव्यांगों को शारीरिक संबल मिलेगा, बल्कि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page