ढूंढना है तो परवाह करने वालों को ढूंढो इस्तेमाल करने वाले तो तुम्हें खुद ही ढूंढ लेता है। हम हमेशा अच्छे लोगों की खोज में लगे रहते हैं और उम्मीद करते हैं कि कोई अच्छा आदमी मिल जाए तो मेरा सहयोग कर देगा। यह उद्गार सुधा सागर सभागार में धर्मसभा में मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी ने व्यक्त किए। मुंगावली से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…
मुंगावली। ढूंढना है तो परवाह करने वालों को ढूंढो इस्तेमाल करने वाले तो तुम्हें खुद ही ढूंढ लेता है। हम हमेशा अच्छे लोगों की खोज में लगे रहते हैं और उम्मीद करते हैं कि कोई अच्छा आदमी मिल जाए तो मेरा सहयोग कर देगा। यह उद्गार सुधा सागर सभागार में धर्मसभा में मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कौन है अपना कौन है सगा, जो विपत्ति में काम आ जाए। जो जरूर काम आ जाए। संसार में अपनापन तो दिखाने वाले तो बहुत मिल जाएंगे लेकिन, व्यक्ति की पहचान तो विपत्ति के समय में ही होती है जो हमें विपत्ति में सहायता करें। हमारा सहयोग बन जाए ऐसे लोग को भी आपको ही खोजना है। इस जगत में आपका उपयोग करने वाले बहुत मिल जाएंगे। हमसे काम लेने वालो की कमी नहीं है। इस जगत में तुम्हारा इस्तेमाल करने वालों की कमी नहीं है।
जब व्यक्ति स्वयं के संबंध में सोचता है स्वयं के लिए जीता है
मुनि श्री ने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं के संबंध में सोचता है, स्वयं के लिए जीता है। स्वयं का होकर मर जाता है। वह व्यक्ति अपनी जिंदगी में कुछ भी हासिल नहीं कर पाता है। कल हमने कहा था कि कभी पूंजी के लिए मत भूलना। संग्राम करने के लिए मत कमाना। बीज के लिए फ़सल मत लगाना फ़सल खाने के लिए लगाईं जाती है। पूंजी बनाना है। पूंजी के लिए नहीं कमाना। होशियार बनिया वह होता है जो पूंजी के लिए कमाता नहीं है और पूंजी बनाना चला जाता है। 7 आध्यात्मिक पूंजी हमने बताई थी, जो मां बाप से मिलती है। वह वसीयत कहलाती है। जब तक मां बाप है तब तक खूब ख़र्च करो लेकिन मां बाप के जाने के बाद उस वसीयत को पूंजी बना लेना वसीयत को खाना नहीं।
18 संतों द्वारा एक-एक बच्चों को संस्कारित किया जाएगा
मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि पहली बार मुंगावली नगर में मोजी बंधन समारोह का आयोजन रविवार को दोपहर एक बजे से मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में होने जा रहा है। मौजी बंधन समारोह में आठ वर्ष से लेकर चौबीस वर्ष तक या अविवाहित युवक कोई भी भाग ले सकते हैं। इस समारोह में देशभर से भी अनेक भक्त अपने परिवार को लेकर आ रहे हैं, जो इस समारोह में गुरुदेव के कर कमलों से बच्चों पर संस्कार करेंगे। वहीं ससंघ साधु जन सभी बच्चों को विभिन्न मंत्रों से मंत्रोच्चार करने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। इस दौरान एक-एक बालक पर अठारह-अठारह संतों द्वारा मंत्रों से सभी को अभिमंत्रित करेंगे
बार-बार आपके सान्निध्य से पाषाण के मंदिर का निर्माण शीघ्र हो सकेगा
इस दौरान पूर्व मंत्री राव ब्रजेन्द्रसिंह यादव ने कहा कि हम सब के सौभाग्य से मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ का मुंगावली को सान्निध्य मिला है। हम सब लोग कमेटी के साथ कई स्थानों पर निवेदन करने गये मेरे क्षेत्र में पिछले 12 वर्षो से पाषाण के मंदिर का निर्माण चल रहा है। आप का बार-बार सान्निध्य मिलता रहे और मैं अपने क्षेत्र की दो लाख से अधिक जनता की सेवा करता रहूं। इसके लिए मार्गदर्शन करें। इस दौरान मुनिश्री ने कहा कि जनता के दुःख में ढांढस बना रहे। हर व्यक्ति दुःख में सहायक सहयोग चाहते हैं। आप इतना करते रहो, लोगों को बहुत कुछ नहीं चाहिए। आपके संबल से सब कुछ हो जाता है।













Add Comment