समाचार

वागड़-मेवाड़ के युवाओं के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार: दिनेश खोड़निया के नेतृत्व में 35 व्यापारियों का दल चीन यात्रा पर


18000 दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश खोड़निया की दूरदर्शी सोच को साकार करते हुए समाज के 35 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल चीन की व्यापारिक यात्रा पर है। सागवाड़ा/डूंगरपुर।से पढ़िए, यह खबर…


सागवाड़ा/डूंगरपुर। श्री 18000 दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश खोड़निया की दूरदर्शी सोच को साकार करते हुए समाज के 35 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल चीन की व्यापारिक यात्रा पर है। यह दूसरी बार है जब समाज के व्यापारियों का समूह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक संभावनाओं को तलाशने और क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से चीन पहुँचा है। यात्रा के संयोजक दीपेश लालावत एवं आदिश खोड़निया के प्रयासों से आयोजित इस 10 दिवसीय दौरे में व्यापारी चीन के विश्व प्रसिद्ध होलसेल मार्केट्स और बड़ी निर्माण फैक्ट्रियों का सूक्ष्म अवलोकन कर रहे हैं। दल ने अब तक इन प्रमुख केंद्रों का दौरा किया है। गुआंगझू में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला और विशाल कपड़ा मार्केट,फोशान में विश्व प्रसिद्ध फर्नीचर मार्केट और किचन वेयर हब,शेनझेन में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक और सैनिटरी मार्केट,यीवू में अंतरराष्ट्रीय होलसेल मार्केट, सोलर इंडस्ट्री में सोलर प्लेट निर्माण इकाइयों का तकनीकी भ्रमण किया है।

वागड़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वागड़ और मेवाड़ क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा देना और क्षेत्र में रोजगार के आधुनिक अवसर पैदा करना है। श्री दिनेश खोड़निया की सोच है कि यहाँ के व्यापारी वैश्विक तकनीक और व्यापार मॉडल को समझें, ताकि स्थानीय स्तर पर उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा सके।

राजस्थान और गुजरात के दिग्गज शामिल

इस दल में राजस्थान और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा में शामिल डॉ. निखिल पीठ ने बताया कि इस समूह में सागवाड़ा के पूर्व नपा अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, डायालाल पाटीदार, गुजरात के सीए हितेश देवड़िया, अनिल जैन (तलवाड़ा), विनीत गलालिया (सागवाड़ा), मुकेश जैन (सौभाग्य, डूंगरपुर), दीपेश पिंडारमिया, महिपाल शाह, शुभम शाह (परतापुर), मयूर जैन, अनिल मैदावत (रिद्धि-सिद्धि ग्रुप), जसवंत जैन, नीतेश जैन (मूँगाना), जिग्नेश चंपावत (धारियावाद), दिलीप दोसी, सौरभ दोसी (बागीदौरा), कनकमल जैन, राकेश वेडा, पंकज वेडा, शुभम् जैन (साबला), मयूर मूँगानिया, जैनम वगेरीया, रिदम जेठाना सहित अहमदाबाद से मिहिर सरैया, धवल शाह, संदीप पंचाल और महल सिंह संजय देवड़िया जैसे अनुभवी लोग शामिल हैं। यह यात्रा न केवल व्यापारियों के अनुभव को समृद्ध करेगी, बल्कि आने वाले समय में वागड़-मेवाड़ क्षेत्र के आर्थिक परिदृश्य को बदलने में भी मील का पत्थर साबित होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page