समाचार

दिगंबर जैन युवा परिषद कामां ने अवार्ड समाज को किया समर्पित: दिवंगत, अनुपस्थित पूर्व अध्यक्षों का स्मरण और उपस्थित पूर्व अध्यक्षों को किया समान्नित


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद शाखा को शाश्वत तीर्थ अयोध्या में गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माताजी के ससंघ सानिध्य में युवा परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान प्राप्त स्वर्ण जयंती गौरव अवॉर्ड को औपचारिक कार्यक्रम में समाज को समर्पित किया गया। कामां से पढ़िए, यह खबर…


कामां। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद शाखा को शाश्वत तीर्थ अयोध्या में गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माताजी के ससंघ सानिध्य में युवा परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान प्राप्त स्वर्ण जयंती गौरव अवॉर्ड को औपचारिक कार्यक्रम में समाज को समर्पित किया गया।

युवा परिषद के अध्यक्ष आकाश जैन सर्राफ ने बताया कि जैन धर्म के सत्रहवें तीर्थंकर कुंथुनाथ भगवान के जन्म तप कल्याणक के अवसर पर कोट ऊपर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संध्याकालीन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के जाप्य से हुआ और 48 दीपों से भक्तामर पाठ की अर्चना की गई। कार्यक्रम में स्वर्ण जयंती गौरव अवार्ड जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया सहित पदाधिकारियों को दिया गया। संचालन करते हुए युवा परिषद के प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने कहा कि वर्ष 1979 में कामां निवासी उदय भान जैन के प्रयासों से अंकुरित बीज आज वटवृक्ष के रूप में फलित हो रहा है। युवा परिषद कामां शाखा उसी का परिणाम है। इस अवसर पर दीपक जैन, संजय सर्राफ ने भी विचार रखे।

इनका किया गया सम्मान 

युवा परिषद के पूर्व दिवंगत अध्यक्षों शिखरचंद जैन, कपूरचंद पथराली वाले, सुरेश जैन सर्राफ, देवेंद्र जैन बड़जात्या का स्मरण किया गया। इस अवसर पर अनुपस्थित उदयभान जैन बड़जात्या,(कामां वाले, हाल जयपुर) वर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री युवा परिषद्, मूलचंद जैन पटवारी को याद करते हुए उपस्थित अध्यक्ष कपूरचंद जैन, राजेंद्र जैन एलआईसी वाले, देवेंद्र जैन, बाबूलाल जैन अगोनिया, भगवानदास जैन,महावीर जैन टाल वाले, सुभाष जैन बिजली वाले, सुशील जैन बड़जात्या, संजय जैन बोलखेड़िया, मयंक जैन लहसरिया सहित समाज की कार्यकारिणी का सम्मान भी किया गया। आकाश जैन ने कहा कि यह गौरव सम्पूर्ण समाज का है, जिसे हम समाज की उपलब्धि मानकर समाज को ही समर्पित कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन पालना झुलाई के साथ हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page