समाचार

बच्चों ने रत्नत्रय पूजा कर शांतिपाठ किया : दिगंबर जैन पाठशाला के विद्यार्थियों ने अर्घ्य किए समर्पित 


दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों ने रविवार को रविव्रत पार्श्वनाथ पूजा पढ़ी। माघ मास के दशलक्षण पर्व समापन पर रत्नत्रय पर्व पूजा आयोजित कर विश्व शांति के लिए शांति पाठ किया। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों ने रविवार को रविव्रत पार्श्वनाथ पूजा पढ़ी। माघ मास के दशलक्षण पर्व समापन पर रत्नत्रय पर्व पूजा आयोजित कर विश्व शांति के लिए शांति पाठ किया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में बच्चों ने जैन धर्म के तीन रत्नों सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र की पूजा कर उनसे संबंधित अर्घ्य समर्पित किए। पाठशाला प्रेरक कोठिया ने बताया कि इससे पूर्व दशलक्षण पर्व के समापन पर बच्चों को चतुर्दशी के महत्व पर टेलीफिल्म दिखाई गई। साथ ही स्वयं सुरक्षा से जुड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर सुनीता मीणा के साक्षात्कार पर आधारित रोचक बातचीत भी बच्चों ने देखी। कार्यक्रम में रियल जैन, विधान जैन, भाग्य जैन, कल्प जैन, दक्ष जैन,हर्षल जैन, चर्या जैन, पुष्टि जैन, दीक्षिता जैन तथा दिव्य जैन ने हिस्सा लिया। प्रातः बच्चों ने मूल नायक पार्श्वनाथ भगवान का जलाभिषेक कर अर्घ्य समर्पित किए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page