समाचार

बहुमुखी प्रतिभा के धनी विजयजी बड़जात्या का अमृत महोत्सव मनाया जाएगाः रविवार को चयनित प्रतिभाओं का सम्मान समारोह


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जीनियस द्वारा ग्रुप के संस्थापक, संरक्षक विजयजी बड़जात्या अपने जीवन के 75 बसंत पूरे कर रहे हैं। ऐसी बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व के जन्म दिवस समारोह को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निश्चय किया गया है। फास्ट आईएएस एकेडमी ने अपनी पूर्व परम्परा के क्रम में इस बार भी समाज को गौरवान्वित करने का परिणाम दिया है, अतः वर्ष 2025 में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। पढ़िए इंदौर की यह पूरी खबर… 


इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जीनियस द्वारा सम्मान उत्सव रविवार, 09 फरवरी 2025 को दोपहर 2.00 बजे सिल्वेरिया ऑडिटोरियम, जीएसआईटीएस कॉलेज, लैंटर्न चौराहा, इंदौर में आयोजित किया गया है। यह गौरव का क्षण है कि इस ग्रुप के संस्थापक, संरक्षक विजयजी बड़जात्या अपने जीवन के 75 बसंत पूरे कर रहे हैं। देव-शास्त्र-गुरु के उपासक, प्रखर सूझबूझ के धनी मौलिक चिंतक, आधुनिकता से ओत-प्रोत जुझारू कार्यकर्ता, उनकी सकारात्मक कार्यशैली ग्रहण करने योग्य है। ऐसी बहुमुखी प्रतिभा के धनी बड़जात्याजी का यह जन्म दिवस समारोह अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

चयनित प्रतिभाओं का सम्मान समारोह

फास्ट आईएएस एकेडमी ने अपनी पूर्व परम्परा के क्रम में इस बार भी समाज को गौरवान्वित करने का परिणाम दिया है। अतः वर्ष 2025 में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है।

दो मुख्य अतिथियों का सानिध्य

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथिद्वय श्री शंकरजी लालवानी सांसद, इंदौर एवं डॉ. राकेश सिंघई, कुलगुरु देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम के गौरव श्री टी. के मंजू वेद, ज्वाईन्ट कमिश्नर स्टेट टैक्सेस (सेवानिवृत्त), श्री पवन रेखा गोधा (भ्श्रै), प्रमुख जिला न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

चयनित प्रतिभाशालीगणों का सम्मान 

चयनित प्रतिभाशालीगण इस प्रकार है-सुरभी जैन (डिप्टी कलेक्टर तीसरी रैंक), प्रियांशी जैन (डिप्टी कलेक्टर), सागर जैन (डिप्टी कलेक्टर), शुभम जैन (डीएसपी) प्रतिमा जैन (लेबर ऑफिसर), पूजा जैन (असिस्टेंट डायरेक्टर, एज्युकेशन) सलोनी जैन (असिस्टेंट डायरेक्टर, एज्युकेशन), एनिश जैन (असिस्टेंट डायरेक्टर, एज्युकेशन) रूपल जैन (असिस्टेंट डायरेक्टर, एज्युकेशन), गौरव जैन (जनपद सीईओ) आहिना जैन (असिस्टेंट ट्रेज़री ऑफिसर), अनामिका जैन (असिस्टेंट ट्रेज़री ऑफिसर) मयंक जैन (असिस्टेंट ट्रेज़री ऑफिसर), सुची जैन (आरटीओ सब इंस्पेक्टर) अनूप जैन (कोआपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर), संस्कार जैन (कोआपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर) मीनू जैन (कोआपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर), नैंसी जैन (टैक्सेशन असिस्टेंट जीएसटी) इसका सम्मान किया जाएगा।

गणमान्यजनों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय बरखा बड़जात्या, सचिव जितेंद्र रानू पोरवाल, कोषाध्यक्ष हेमंत किरण पाटनी, श्री अशोक आशाजी बड़जात्या, चेयरमेन-फास्ट आई ए एस एकेडमी, राष्ट्रीय अध्यक्ष-दिगम्बर जैन महासमिति, जूही जैन, चीफ ऑपरेटिंग आफिसर (फास्ट), संरक्षक-श्री अशोक आशा बड़जात्या, श्री दिलीप प्रमिला पाटनी श्री टी. के मंजू वेद, श्री सचिन श्वेता जैन, श्री धर्मेंद्र संध्या जैन (सिनेकम) श्री अक्षय लीना कासलीवाल, श्री नवीन शिवानी गोधा की उपस्थिति अग्रगण्य होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page