समाचार

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव संपन्न : मुनि विमर्श सागरजी की जन्म नगरी है अतिशय क्षेत्र आदिश्वर धाम


जतारा स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र आदिश्वर धाम में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महा महोत्सव श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया गया। प्रातः मंदिर में शांतिधारा और सामूहिक पूजन हुआ, जिसके बाद दोपहर में डीजे, बैंड, घोड़े और रथ सहित भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगरवासियों ने रंगोली सजाई और आरती उतारी। भगवान महावीर के जीवन और सिद्धांतों को याद करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्सव में भाग लिया। पढ़िए राजेश जैन की यह विशेष रिपोर्ट……


जतारा। परम पूज्य श्रमणाचार्य भावलिंगी संत 108 श्री विमर्श सागर जी महाराज की जन्म स्थली जतारा स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र आदिश्वर धाम में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महा महोत्सव अत्यंत भव्यता एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुबह हुआ शांतिधारा एवं सामूहिक पूजन 

भारतीय जैन संगठन के तहसील अध्यक्ष एवं जतारा जैन समाज के उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने जानकारी दी कि प्रातः काल मंदिर प्रांगण में भगवान महावीर का अभिषेक एवं शांतिधारा के उपरांत पंचशील सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य एवं अपरिग्रह—का स्मरण करते हुए सामूहिक पूजन सम्पन्न हुई।

भव्य शोभायात्रा निकली नगर के मुख्य मार्गों से

दोपहर 1:00 बजे से भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे, ढोल-बैंड, घोड़े एवं विशाल जनसमूह के साथ रथ में विराजमान श्री जी नगर भ्रमण को निकले। शोभायात्रा पांडुक शिला स्थल पर जाकर संपन्न हुई जहां विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रंगोली, आरती और भक्ति में डूबा नगर 

शोभायात्रा के दौरान नगर के जैन धर्मावलंबियों ने अपने घरों के सामने रंगोली बनाई एवं भगवान महावीर की आरती उतारी। सम्पूर्ण वातावरण भक्ति भाव एवं उल्लास से ओतप्रोत रहा।

भगवान महावीर का जीवन परिचय 

अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। उनका जन्म वैशाली गणराज्य के क्षत्रिय परिवार में चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को हुआ था। 30 वर्ष की आयु में उन्होंने गृह त्याग कर आत्मकल्याण का मार्ग चुना और 12 वर्षों की तपस्या के बाद केवल्यज्ञान प्राप्त किया। 72 वर्ष की आयु में पावापुरी में उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।

श्रद्धालुओं की रही विशेष उपस्थिति 

शोभायात्रा एवं कार्यक्रम में जैन समाज अध्यक्ष महेंद्र जैन टानगा, प्रकाश रोशन, पवन मोदी, सुधीर बंसल, पवन दीवान, राजू सिंघई, रचित भोपाली, प्रदीप मेडिकल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page