कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा? वीरांगना सरिता जैन ने संस्था की सभी सदस्यों से कहा कि हमें ऐसी जगह सकोरे रखना चाहिए, जहां हम पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर सकें। मुरैना से पढ़िए, यह खबर…
मुरैना। कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा?
वीरांगना सरिता जैन ने संस्था की सभी सदस्यों से कहा कि हमें ऐसी जगह सकोरे रखना चाहिए, जहां हम पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर सकें। सभी महिलाओं ने अपने-अपने घरों में बगीचों में पक्षियों के लिए के लिए दाना-पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया कि हम नित्य नियम से पानी भरेंगे। शाखा की सचिव वीरांगना शीतल जैन ने घर का बना हुआ केक सजाकर भारतीय जैन मिलन के 61वें स्थापना दिवस को मनाया। आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के ‘अवतरण दिवस’ के उपलक्ष्य में भक्ति एवं आराधना कार्यक्रम के अंतर्गत णमोकार मंत्र और भक्तामर स्तोत्र का पाठ भी किया गया भक्ति भाव से सभी सदस्यों ने आरती भी की।
शाखा के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान
शाखा की पूर्व अध्यक्ष वीरांगना सरिता जैन, वीरांगना बबीता जैन, जैन मिलन राजूल की पूर्व अध्यक्ष सीमा जैन का सभी सदस्यों ने मिलकर माल्यार्पण, पट्टिका पहनाकर, तिलक लगाकर गिफ्ट देकर सम्मान किया। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय जैन मिलन राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष वीर सुमेरचंद जैन पाटनी, वीर सत्येंद्र कुमार जैन एडवोकेट, वीर सुरेशचंद जैन, वीर जयचंद जैन अध्यक्षों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में ग्रुप फाउंडर सरिता जैन तीर्थ बचाओ अभियान की चेयरपर्सन बबीता जैन, शाखा अध्यक्ष बबीता जैन, सचिव शीतल जैन, कोषाध्यक्ष श्वेता जैन, कल्पना जैन, सीमा जैन, प्रीति जैन, नीति जैन, किरण जैन सीमा जैन, श्वेता जैन सभी सदस्य उपस्थित रहे।













Add Comment