समाचार

निःशुल्क नेत्र जांच परमर्श शिविर में 139 लाभान्वित : महावीर इंटरनेशनल युवा ने लगाया था शिविर


महावीर इंटरनेशनल युवा के सौंजन्य से जैन स्कूल पलटन गेट में मोहन नेत्रालय जयपुर के तत्वावधान में प्रसिद्ध फैको सर्जन डॉ. सौरभ बोथरा जैन और टीम द्वारा 139 लोगों की आखें जाँच कर परामर्श दिया। मोतियाबिंद के इलाज के लिए 15 लोगों का चयन किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल युवा के सौंजन्य से जैन स्कूल पलटन गेट में मोहन नेत्रालय जयपुर के तत्वावधान में प्रसिद्ध फैको सर्जन डॉ. सौरभ बोथरा जैन और टीम द्वारा 139 लोगों की आखें जाँच कर परामर्श दिया। मोतियाबिंद के इलाज के लिए 15 लोगों का चयन किया गया। शिविर शुभारम्भ के अवसर पर स्वागत कार्यक्रम में जैन स्कूल के अध्यक्ष कमल दादा पहाड़िया, मंत्री संतोष जैन, महावीर इंटरनेशनल के कॉर्डिनेटर वीर सुभाष पहाड़िया, वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, युवा अध्यक्ष आनंद आशा सेठी, सचिव अजीत पहाड़िया मंचासीन रहे। महावीर भगवान के फोटो पर दीप प्रज्वलित किया गया एवं महावीर प्रार्थना का वाचन किया गया।

अतिथियों एवं संस्था पदाधिकारियों का सचिव विकास नीतू पाटनी, कोषाध्यक्ष पारस नेहा पहाड़िया, अर्पित रॉबिन शुभम अमित पहाड़िया, आशीष दीप्ति राहुल झांझरी, प्रवीण खुशबू डोसी, विशाल राखी पटौदी, सुनीता गंगवाल, अशोक अजमेरा, सुरेश गंगवाल, तेजकुमार बडजात्या, संपत बगड़िया, कार्तिक गोयल, शुभम विशाल सोनम काला, संदीप पांड्या व वीरा वीरा यूथ ने माला साफा दुपट्टा से सम्मान किया। संचालन वीर नंद किशोर बिडसर ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page