समाचार

समाज कल्याण में योगदान देने की ली प्रतिज्ञा : जैन इंजीनियर्स सोसायटी के सागर चैप्टर का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


जैन इंजीनियर्स सोसायटी के सागर चैप्टर के शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज और इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक निभाने की शपथ ली। इस गरिमामय समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष इंजी. संजीव जैन और सचिव इंजी. प्रासुक सांधेलिया ने अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और समाज कल्याण में योगदान देने की बात कही। पढ़िए राजेश जैन रागी की रिपोर्ट…


सागर। यहां के एक होटल के विशाल सभामंडप में आयोजित जैन इंजीनियर्स सोसायटी के सागर चैप्टर के शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज और इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक निभाने की शपथ ली। इस गरिमामय समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष इंजी. संजीव जैन और सचिव इंजी. प्रासुक सांधेलिया ने अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और समाज कल्याण में योगदान देने की बात कही। उपाध्यक्ष इंजी. वर्धमान मलैया और इंजी. अमन जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ली और आने वाले कार्यकाल के लिए अपनी योजनाएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि सागर क्षेत्र के विधायक शैलेंद्र जैन ने अपने संबोधन में जैन इंजीनियर्स सोसायटी की सराहना की और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सागर चैप्टर जैन समुदाय के इंजीनियर्स के बीच सहयोग और नवाचार को मजबूत करेगा। इस अवसर पर उद्योगपति और वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश मलैया, बीटीआईआरटी ग्रुप के चेयरमेन संतोष कुमार जैन घड़ी सहित समाज के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य महानुभाव और इंजीनियर्स ने भाग लिया। जैन इंजीनियर्स सोसायटी के भोपाल और इंदौर से सीनियर मेंबर भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बधाई और शुभकामनाएं

जैन तीर्थ नैनागिरि के अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने इस सोसायटी के पदाधिकारियों से सागर संभाग के जैन तीर्थों के संरक्षण और सर्वतोमुखी विकास में सतत प्रोफेशनल योगदान देने की कामना की। सुरेश जैन ने इंजी. प्रासुक सांधेलिया द्वारा नैनागिरि में आधुनिक सुविधाओं सहित “बरदत्त विश्राम भवन” और षटखण्डागम श्रुत मंदिर के गुणवत्ता पूर्ण निर्माण की सराहना की। इसके अलावा, नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश रागी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. पूर्णचंद्र, मंत्री देवेन्द्र लुहारी, द्रोणगिरि क्षेत्र के अध्यक्ष कपिल मलैया, ट्रस्ट कमेटी के मंत्री सुनील घुवारा और प्रबंध समिति के मंत्री सनत कुटौरा सहित अनेक संस्था समितियों के पदाधिकारियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page