समाचार

स्वाति जैन यूपीएससी में चयनित: जैन पंचायत ने किया सम्मानित


ललितपुर की बेटी जैन समाज की आदर्श स्वाति जैन का चयन यूपीएससी में हुआ है। दिगंबर जैन पंचायत समिति ने कार्यक्रम के दौरान स्वाति की इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया है। स्वाति की इस उपलब्धि पर दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रदान की है। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। दिगंबर जैन पंचायत समिति के कार्यक्रम के दौरान ललितपुर जनपद को गौरवान्वित करने वाली स्व. अनिल जैन की द्वितीय बेटी एवं विनाश बुखारिया की भतीजी स्वाति जैन के यूपीएससी में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। स्थानीय अभिनंदनोदय तीर्थ में दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़या ने स्वाति जैन की लगन एवं परिश्रम को प्रेरणादायी बताया और कहा जीवन में कोई कार्य असंभव नहीं है, बशर्ते पूर्ण समर्पण से किया जाए। स्वाति जैन ने अपनी सफलता को परिवारजनों एवं मां का आशीर्वाद बताया।

जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हमारा मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा मेरी शुरू से ही भावना रही कि देश और समाज के लिए कुछ करूं। अब वह समय आया है, जिसको करने में कभी पीछे नहीं रहूंगी। कार्यक्रम के दौरान जैन पंचायत पदाधिकरियों ने स्वाति जैन एवं परिवार जनों को प्रतीकचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर महामंत्री आकाश जैन, सौरभ जैन, सीए प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन, देलवारा, सनत खजुरिया, अक्षय अलया मीडिया प्रभारी, संजीव जैन ममता स्पोर्ट्स, आनंद जैन, अमित गारमेंट्स, पारस मनया, नरेंद्र जैन राजश्री, बंटी कचरोदा आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page