समाचार

सभी जैन मठों के स्वामी जी रहेंगे उपस्थित : श्रवणबेलगोला मठ के नए स्वामी आगमकीर्ति का होगा पट्टाभिषेक

श्रवणबेलगोला। श्री क्षेत्र श्रवणबेलगोला के प्रातः स्मरणीय परमपूज्य जगद्गुरु कर्मयोगी स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामीजी का “समाधिमरण होने से पूज्य स्वामीजी के द्वारा ही विचारपट्टे क्षुल्लक दीक्षित स्वस्तिश्री आगमकीर्ति स्वामीजी का पट्टाभिषेक महोत्सव कार्यक्रम समस्त जैन मठों के पूज्य स्वस्तिश्री भट्टारक स्वामीजियों के पावन सानिध्य में 27 मार्च, 2023 को सोमवार महावीर शक 2549 शोभकृत संवत्सर चैत्रसुदि षष्ठी प्रातः 9-21 में गुरुदेवतानुग्रहपूर्वक श्री क्षेत्र के भ. श्री चंद्रप्रभु तीर्थंकर के दिव्य सानिध्य में संपन्न होने जा रहा है।

यह कार्यक्रम निम्नानुसार होगा :

दिनांक: 26-03-2023, रविवार

प्रातः 11-00 बजे जैन मठ मंदिर में गणधर वलय विधान

दिनांक: 27-03-2023, सोमवार

प्रात: 05-00 बजे

सुप्रभात, पूज्य आगमकीर्ति स्वामीजी का मंगल स्नान,

प्रातः 06-30 बजे : भगवान श्री चन्द्रप्रभु स्वामी का नवकलशाभिषेक पूजा, सभी मंदिरों में विशेष अभिषेक पूजा क्षेत्र की अधिदेवता मा. कूषांडिनीदेवी का षोडशोपचार पूजा

प्रातः 09-00 बजे पट्टाभिषेक पूर्व विधि, सिंहासन पूजा

प्रातः 09-21 बजे : वृषभ लग्न में सिंहासनारोहण पूर्वक पट्टाभिषेक महोत्सव प्रारंभ, परंपरागत मुद्राधारण, स्वर्ण पिच्छिका ग्रहण, स्वर्णपादुका, आदि समर्पण, अभिनव पूज्यश्रीजी की पादपूजा, भक्ति गौरव समर्पण, धर्मोपदेश, शुभाशीर्वाद

दोपहर 03-00 बजे : अभिनव भट्टारक स्वामीजी का पालकी में शोभा यात्रा

कार्यक्रम श्री दिगंबर जैन समाज, अभिनव चारुकीर्ति भट्टारक स्वामीजी श्रवणबेलगोला पट्टाभिषेक महोत्सव समिति की ओर से आयोजित होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
12
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page