समाचार

ऋषभदेव पखवाड़े में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा : चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में लिया उत्साह से भाग 


उपखंड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकंडरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में ऋषभ पखवाड़े गुरुवर को चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों नेउत्साह से भाग लिया। संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर और कोचिंग निदेशक एकता जैन एवं योग शिक्षक रीना गुर्जर के निर्देशन में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता हुई। बामनवास से पढ़िए, यह खबर…


बामनवास। उपखंड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकंडरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में ऋषभ पखवाड़े गुरुवर को चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों नेउत्साह से भाग लिया। संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर और कोचिंग निदेशक एकता जैन एवं योग शिक्षक रीना गुर्जर के निर्देशन में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता हुई। इस अवसर विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से संबंधित चित्रों और रंगोली का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसका निरीक्षण प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर ने करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि के क्षेत्र में कार्य करने के प्रेरित किया। जिससे विद्यार्थी अपने हुनर का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सके।

इन विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा 

चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका गौड़, सिमरन नामा, तानिया नामा, अलशिफा बानो, अभय लोदवाल, आदित्य वैष्णव, अमन खान, असद खान, सागर महावर, पवन योगी, अजय लोदवाल, कृष्णा गुर्जर, नीलेश कंडेरा, आलिया बानो, आराध्या बैष्णव, खुशबू योगी ने भाग लिया और रंगोली प्रतियोगिता में अजय लोदवाल, सूरज गौड़, कृष्णा गुर्जर, सागर महावर, असद खान, लखन गुर्जर, कृष्णा महावर, सिमरन नामा, रितिका गौड, आलिया बानो, तानिया नामा, आरती गुर्जर, अलशिफा बानो, गुंजन गौड़, आराध्या वैष्णव, तेजस्वनी सिसोदिया, खुशी योगी आदि ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page